यूरोप में जंगल की आग का तांडव; फ्रांस-ग्रीस में तबाही, 3 दमकलकर्मियों की मौत (Video)

Edited By Updated: 30 Jul, 2026 12:31 PM

southern europe burns as 3 firefighters die france battles blaze 4 times

दक्षिणी यूरोप में जंगल की आग ने फ्रांस, ग्रीस और स्पेन में भारी तबाही मचा दी है। फ्रांस में पेरिस से चार गुना बड़े क्षेत्र में आग फैली हुई है, जबकि ग्रीस में तीन दमकलकर्मियों की मौत हो गई। भीषण गर्मी, सूखा और तेज हवाएं राहत कार्यों को लगातार मुश्किल...

Paris: दक्षिण-पश्चिम फ्रांस में पेरिस से चार गुना बड़े क्षेत्र में फैली जंगल की आग पर अब तक काबू नहीं पाया जा सका है और बुधवार को इसके फिर भड़कने का खतरा है। इस बीच, यूनान में तीन दमकलकर्मियों की मौत हो गई तथा दक्षिणी यूरोप के विभिन्न हिस्सों में राहत दल भीषण गर्मी, सूखे और तेज हवाओं के बीच आग पर काबू पाने में जुटे हैं। क्रीट में हुई इन मौतों ने अटलांटिक तट से पूर्वी भूमध्यसागर तक फैले जंगल की आग के संकट को और गंभीर बना दिया है। फ्रांस और स्पेन में लाखों लोगों को घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा।

 

अधिकारियों ने कहा कि फ्रांस के गिरोंद क्षेत्र में लगी देश की सबसे बड़ी जंगल की आग रात में और नहीं फैली लेकिन बुधवार दोपहर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचने और हवाएं तेज होने के साथ ही यह राहत अल्पकालिक साबित होने का खतरा पैदा हो गया। फ्रांस के विभिन्न हिस्सों और यूरोपीय सहयोगी देशों से आए दलों की मदद से 2,200 से अधिक दमकलकर्मी और 20 से ज्यादा विमान आग बुझाने के काम में जुटे रहे। भीषण गर्मी से वनस्पति की नमी खत्म हो जाती है और हवा में आर्द्रता कम हो जाती है, जिससे घास, झाड़ियां और जंगल में गिरे सूखे पत्ते तेजी से आग पकड़ने वाले ईंधन में बदल जाते हैं।

 

फ्रांस की आधिकारिक राष्ट्रीय मौसम विज्ञान सेवा 'मेतियो-फ्रांस' ने कहा कि बुधवार इस सप्ताह का सबसे गर्म और सबसे शुष्क दिन होगा तथा फ्रांस के सभी क्षेत्रों में जंगल की आग का खतरा बढ़ा हुआ है। यूनान के अग्निशमन विभाग ने बताया कि क्रीट के रेथिम्नो क्षेत्र में बुधवार को जंगल की आग बुझाते समय दो दमकलकर्मियों की मौत हो गई। यूनान के दक्षिणी पेलोपोनीज क्षेत्र में भी एक अन्य दमकलकर्मी की मौत हो गई। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!