हिंसक हुए फिलीस्तीनी प्रदर्शनकारी, इसराईली सैनिकों की गोलीबारी में 170  घायल

Edited By Tanuja,Updated: 06 May, 2018 09:04 AM

170 palestinian injured in israeli army attack

गाजा पट्टी से लगती इसराईल सीमा के पास इसराईली सैनिकों से झड़प में गोलीबारी से 170 फिलीस्तीनी प्रदर्शनकारी  घायल हो गए हैं।  सिन्हुआ एजैंसी  के अनुसार शुक्रवार को सैनिकों ने प्रदर्शनकारियों पर गोलियां और दम घोटू गैस का इस्तेमाल किया था...

गाजाः  गाजा पट्टी से लगती इसराईल सीमा के पास इसराईली सैनिकों से झड़प में गोलीबारी से 170 फिलीस्तीनी प्रदर्शनकारी  घायल हो गए हैं।  सिन्हुआ एजैंसी  के अनुसार शुक्रवार को सैनिकों ने प्रदर्शनकारियों पर गोलियां और दम घोटू गैस का इस्तेमाल किया था। एक चश्मदीद के अनुसार, प्रार्थना के बाद सैकड़ों प्रदर्शनकारी इसराईली सीमा के नजदीक वि-भिन्न जगहों की तरफ बढ़े।

इसराईली सैनिकों ने लाउड स्पीकर से उन्हें पीछे हटने और सुरक्षित घर लौट जाने की अपील की लेकिन प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा दीवार से 500 मीटर दूर टायरों को जलाना शुरू कर दिया। वहीं,इसराईल  का कहना है कि करीब 7 हजार प्रदर्शनकारी सुरक्षा दीवार के पास हिंसक हो गए। इसलिए उन्हें रोकने के लिए न्यायोचित कदम उठाने पड़े।

प्रदर्शनकारियों के नेता सल्लाह अब्दुल आति ने कहा, प्रदर्शन जारी रहेगा। 15 मई को लाखों लोग मार्च में शरीक होंगे। यह अंतिम 'द ग्रेट मार्च ऑफ रिटर्न' होगा। पिछले छह हफ्ते से फलस्तीनी लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। इनकी प्रमुख मांग है कि इसराईल  1948 में हुए अरब-इसराईल  युद्ध के बाद अपने घरों को छोड़ कर गए फिलीस्तीनी शरणार्थियों को वापस इसराईल में बसने की इजाजत दे।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!