Edited By Parveen Kumar,Updated: 18 May, 2026 09:39 PM

दक्षिणी तुर्की के मर्सिन शहर में सोमवार को हुई अंधाधुंध फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। स्थानीय समाचार एजेंसियों DHA और IHA की रिपोर्ट के मुताबिक एक बंदूकधारी ने रेस्टोरेंट के अंदर फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य...
नेशनल डेस्क : दक्षिणी तुर्की के मर्सिन शहर में सोमवार को हुई अंधाधुंध फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। स्थानीय समाचार एजेंसियों DHA और IHA की रिपोर्ट के मुताबिक एक बंदूकधारी ने रेस्टोरेंट के अंदर फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल बताए जा रहे हैं।
घटना के बाद पूरे इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस ने हमलावर की तलाश में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। खबर अपडेट की जा रही है...