राष्ट्रपति जैक्सन की प्रतिमा पर हमले के संबंध में 4 लोगों पर मामला दर्ज

Edited By Updated: 28 Jun, 2020 10:07 AM

4 men charged in attack on jackson statue near white house

व्हाइट हाउस के समीप गत सप्ताह पूर्व राष्ट्रपति एंड्रयू जैक्सन की प्रतिमा हटाने की असफल कोशिश के संबंध में चार लोगों पर मामला दर्ज किया गया है...

वाशिंगटन: व्हाइट हाउस के समीप गत सप्ताह पूर्व राष्ट्रपति एंड्रयू जैक्सन की प्रतिमा हटाने की असफल कोशिश के संबंध में चार लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।अधिकारियों ने शनिवार को एक शिकायत में आरोप लगाया कि इन लोगों ने लफायेत स्क्वेयर के समीप गत सोमवार को जैक्सन की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने और हटाने की कोशिश की थी। जॉर्ज फ्लॉयड की मिनियापोलिस में पुलिस हिरासत में मौत के बाद यह स्क्वेयर प्रदर्शन स्थल बन गया।

 

जिन लोगों पर आरोप लगाए गए हैं उनमें वर्जीनिया का ली माइकल कैंटरेल (47), वाशिंगटन का मैथ्यू जुड (20), मैरीलैंड का रयान लेन (37) और मेन का ग्राहम लॉयड (37) शामिल है। जुड को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया और वह शनिवार को डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया की अदालत में पेश हुआ। बाकी तीन को अभी नहीं पकड़ा गया है। एफबीआई और यूएस पार्क पुलिस इस घटना की जांच कर रही हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!