BJP नेता Suvendu Adhikari के PA की हत्या का VIDEO आया सामने, नवीन मिश्रा ने कहा- ममता बनर्जी की रची बड़ी साजिश का हिस्सा

Edited By Updated: 07 May, 2026 07:43 AM

suvendu adhikari pa murder west bengal crime chandranath rath shot dead

पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले से बुधवार रात एक बड़ी आपराधिक घटना सामने आई। भाजपा नेता Suvendu Adhikari के निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ रथ की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल बन गया।

Suvendu Adhikari PA: पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले से बुधवार रात एक बड़ी आपराधिक घटना सामने आई। भाजपा नेता Suvendu Adhikari के निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ रथ की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल बन गया। 

ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी द्वारा रची गई एक बड़ी साजिश का हिस्सा
इस घटना पर BJP नेता नवीन मिश्रा ने कहा कि हमें इसका अंदेशा था। पिछले तीन दिनों से और सच कहूं तो, चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद से ही, मैंने कई बार कहा है कि हमें शक था कि अलग-अलग जगहों पर तोड़फोड़ और गड़बड़ी की घटनाएं हो सकती हैं। मैं पूरे यकीन के साथ कह सकता हूं कि ये हत्या, ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी द्वारा रची गई एक बड़ी साजिश का हिस्सा है।

जानकारी के अनुसार, घटना मध्यमग्राम इलाके के डोहरिया मोड़ के पास हुई। बताया जा रहा है कि चंद्रनाथ रथ अपनी कार में सवार थे और अपने घर के करीब पहुंचे ही थे। इसी दौरान बाइक पर आए कुछ बदमाशों ने उनकी गाड़ी को रोका और बेहद करीब से लगातार फायरिंग कर दी।

हमलावरों ने कथित तौर पर तीन राउंड गोलियां चलाईं, जिनमें एक गोली सीधे चंद्रनाथ रथ के सीने में लगी। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना में एक सुरक्षा गार्ड के घायल होने की भी खबर है। वहीं कार में मौजूद एक अन्य व्यक्ति को भी चोटें आईं, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

सूत्रों के मुताबिक, चंद्रनाथ रथ पिछले करीब पांच वर्षों से शुभेंदु अधिकारी के साथ काम कर रहे थे और उन्हें उनका बेहद भरोसेमंद सहयोगी माना जाता था। हाल ही में हुए चुनाव प्रचार और संगठनात्मक गतिविधियों में भी उनकी सक्रिय भूमिका बताई जा रही है।

इस हत्या के बाद राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है। शुरुआती जांच में पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है, जिसमें राजनीतिक दुश्मनी का एंगल भी शामिल बताया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई। हमलावरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!