अमेरिका ः टेक्सास के गिरजाघर में गोलीबारी में 5 साल के बच्चे समेत दो घायल, महिला हमलावर ढेर

Edited By Tanuja,Updated: 12 Feb, 2024 10:53 AM

5 year old boy man injured in shooting at texas church

अमेरिका के टेक्सास में प्रमुख ईसाई पादरी जोएल ओस्टीन द्वारा संचालित विशाल गिरजाघर में रविवार को गोलीबारी में दो लोग घायल हो गए और हमलावर...

न्यूयार्कः अमेरिका के टेक्सास में प्रमुख ईसाई पादरी जोएल ओस्टीन द्वारा संचालित विशाल गिरजाघर में रविवार को गोलीबारी में दो लोग घायल हो गए और हमलावर महिला को भी मार गिराया गया।  शहर के पुलिस प्रमुख ट्रॉय फिनर ने कहा कि ह्यूस्टन के गिरजाघर में  हुई इस घटना के घायलों में लगभग पांच साल का बच्चा भी शामिल है जिसकी हालत गंभीर है जबकि कूल्हे में गोली लगने से घायल 57 वर्षीय व्यक्ति की हालत स्थिर है। दोपहर बाद ‘एक्स' पर एक पोस्ट में लेकवुड गिरजाघर ने कहा कि गोलीबारी की घटना से अफरा तफरी का माहौल था, इसके बाद कानून प्रवर्तन अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।

 

फिनर ने कहा कि हमलावर महिला की उम्र लगभग 30 वर्ष के आसपास होगी, जो लगभग पांच साल के बच्चे के साथ गिरजाघर में दाखिल हुई और गोलीबारी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि दोपहर एक बजकर 50 मिनट पर गिरजाघर में गोलीबारी की घटना के दौरान दो कानून प्रवर्तन अधिकारी भी मौजूद थे जो उस वक्त ड्यूटी पर नहीं थे, लेकिन उन्होंने ड्यूटी पर नहीं होने के बावजूद तत्परता दिखाई और महिला पर गोलियां दागीं जिससे उसकी मौत हो गई। महिला की पहचान अभी उजागर नहीं हुई है।

 

पुलिस प्रमुख ने कहा कि महिला ने धमकी दी थी कि उसके पास बम है और पुलिस के वहां पहुंचने पर उसने एक अज्ञात पदार्थ का छिड़काव किया था। उन्होंने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वह पदार्थ क्या था, हालांकि दमकल विभाग के कर्मचारी जांच करने और घटनास्थल को साफ करने के लिए वहां पहुंचे।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!