इंडोनेशिया की नाव दुर्घटना में 6 की मौत, तीन लापता

Edited By ,Updated: 04 Feb, 2017 05:09 PM

6 killed 3 missing in indonesia boat accident

पूर्वी इंडोनेशिया में मछली पकड़ने वाली एक नाव के डूब जाने से कम से कम 6 व्यक्तियों की मौत,जबकि 3 लोग लापता हैं।अधिकारी ने आज बताया कि यह नाव दक्षिणी सुलावेसी...

जकार्ता:पूर्वी इंडोनेशिया में मछली पकड़ने वाली एक नाव के डूब जाने से कम से कम 6 व्यक्तियों की मौत,जबकि 3 लोग लापता हैं।अधिकारी ने आज बताया कि यह नाव दक्षिणी सुलावेसी के ताकालार लीमा नदी से तानाह केके प्रायद्वीप जा रही थी,और यह शुक्रवार दोपहर डूब गई।नाव में 29 लोग सवार थे।उन्होंने बताया कि बचाव दल के सदस्यों ने 20 लोगों को सुरक्षित बचा लिया है,जबकि लापता लोगों की तलाश की जा रही है।   


परिवहन मंत्रालय के प्रवक्ता ने लोल्लन पनजैतन ने बताया कि अभी तक दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चला है।उन्होंने बताया,‘‘मछली पकड़ने वाली यह नाव आधिकारिक बंदरगाह से नहीं,बल्कि किसी अज्ञात स्थान से रवाना हुई थी।इस पर हमारा ज्यादा नियंत्रण नहीं है।’’उन्होंने कहा कि उस नाव के पास यात्रा पर जाने की वैध अनुमति भी नहीं थी।

उल्लेखनीय है कि इंडोनेशिया के द्वीपसमूह में 17,000 से ज्यादा प्रायद्वीप है और लगभग सभी द्वीप यात्रा के लिए नाव पर निर्भर हैं, लेकिन नाव यातायात के लिए सुरक्षा मानकों की कमी के कारण अक्सर यहां नाव डूबने की दुर्घटनाएं होती रहती हैं।जनवरी में राजधानी जकार्ता से करीब 200 लोगों को लेकर जा रही नाव में तिदुंग प्रायद्वीप के पास आग लग गई थी, जिसमें 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!