Edited By Anu Malhotra,Updated: 13 Apr, 2026 12:32 PM

Social Media News: अक्सर कहा जाता है कि इंसान की पहचान उसके कपड़ों से नहीं, उसके व्यवहार से होती है, लेकिन चीन से वायरल हो रहे एक वीडियो ने इस बात को एक अलग ही फिल्मी अंदाज में साबित किया है। इंटरनेट पर 'Instant Karma' के नाम से मशहूर हो रहे इस...
Social Media News: अक्सर कहा जाता है कि इंसान की पहचान उसके कपड़ों से नहीं, उसके व्यवहार से होती है, लेकिन चीन से वायरल हो रहे एक वीडियो ने इस बात को एक अलग ही फिल्मी अंदाज में साबित किया है। इंटरनेट पर 'Instant Karma' के नाम से मशहूर हो रहे इस वीडियो में एक एयर होस्टेस को अपने घमंड की भारी कीमत चुकानी पड़ी।
क्या है पूरा मामला?
वीडियो की शुरुआत किसी रोमांटिक फिल्म की तरह होती है। एयरपोर्ट के रनवे के पास एक एयर होस्टेस अपनी ड्यूटी खत्म कर नीचे उतर रही होती है। वहां एक युवक हाथ में फूलों का बड़ा गुलदस्ता लिए उसका इंतजार कर रहा होता है। जैसे ही युवती पास आती है, युवक घुटनों पर बैठकर उसे प्रपोज करता है।
'गरीब' समझकर किया बेइज्जत
कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब एयर होस्टेस युवक के साधारण पहनावे और लुक को देखकर उसे बुरी तरह दुत्कार देती है। युवती उसे 'गरीब' और 'अपनी हैसियत में रहने' जैसी बातें कहकर सरेआम जलील करती है। युवक बार-बार उसे मनाने की कोशिश करता है, लेकिन युवती का घमंड सातवें आसमान पर होता है और वह उसे ठुकरा देती है।
bentley car ने पलटी बाजी
अपमानित होने के बाद युवक अपना गुलदस्ता वापस लेता है और शांति से खड़ा हो जाता है। तभी अचानक रनवे पर करोड़ों की Bentley कार आकर रुकती है. एक पर्सनल ड्राइवर हाथ में छाता लेकर बाहर निकलता है और उसी 'साधारण' युवक के लिए अदब से दरवाजा खोलता है। युवक बिना पीछे मुड़े, फुल स्वैग के साथ कार में बैठ जाता है।
बाद में हुआ पछतावा
यह नजारा देख एयर होस्टेस के होश उड़ जाते हैं। उसे समझ आता है कि जिस शख्स को उसने साधारण समझकर ठुकराया, वह असल में एक अरबपति है। वह कार रुकवाने के लिए पीछे दौड़ती है और मिन्नतें करती है, लेकिन कार निकल जाती है। अंत में युवती रनवे पर घुटनों के बल बैठकर रोती नजर आती है।
इंटरनेट पर छिड़ी बहस: रीयल या स्क्रिप्टेड?
इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स दो गुटों में बंट गए हैं:- कई यूजर्स इसे 'जैसा बोओगे वैसा काटोगे' (Instant Karma) बता रहे हैं। वहीं कुछ 'इंटरनेट जासूसों' का कहना है कि एयरपोर्ट रनवे पर प्राइवेट कार की एंट्री नामुमकिन है, इसलिए यह एक Scripted Video हो सकता है जो केवल सोशल मैसेज देने के लिए बनाया गया है।