Edited By Pardeep,Updated: 28 May, 2026 06:05 AM

मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ बड़ी सैन्य कार्रवाई की है।
वाशिंगटन/तेहरान: मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ बड़ी सैन्य कार्रवाई की है। अमेरिकी रक्षा अधिकारियों के अनुसार, अमेरिकी सेना ने ईरान में एक सैन्य ठिकाने पर नए सिरे से हमले किए हैं।
अमेरिका का मानना है कि यह ठिकाना अमेरिकी बलों और हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में चलने वाले वाणिज्यिक समुद्री यातायात के लिए बड़ा खतरा बन गया था।
ड्रोन हमलों को किया नाकाम:
एक अमेरिकी अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि इस कार्रवाई के दौरान अमेरिकी सेना ने कई ईरानी ड्रोनों को भी इंटरसेप्ट कर मार गिराया, जो समुद्री व्यापार और सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर रहे थे। अमेरिका ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई रक्षात्मक और व्यापारिक मार्गों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से की गई है।
बता दें इससे पहले गत सोमवार को अमेरिका ने दावा किया था कि उसने अपने सैनिकों की सुरक्षा के लिए ईरानी मिसाइल लॉन्च साइट्स और माइन्स बिछाने वालीं नावों को निशाना बनाया। दूसरी तरफ ईरान के बंदर अब्बास इलाके में कई धमाकों की आवाज सुनी गई थी।