Edited By Pardeep,Updated: 25 Apr, 2026 10:29 PM

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा कदम उठाते हुए इस्लामाबाद में ईरान के साथ होने वाली दूसरे दौर की शांति वार्ता के लिए अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का दौरा रद्द कर दिया है।
इंटरनेशनल डेस्कः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा कदम उठाते हुए इस्लामाबाद में ईरान के साथ होने वाली दूसरे दौर की शांति वार्ता के लिए अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का दौरा रद्द कर दिया है। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मध्य पूर्व मामलों के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ट्रंप के वरिष्ठ सलाहकार व दामाद जारेड कुशनर करने वाले थे।
'18 घंटे की उड़ान बेकार': ट्रंप
व्हाइट हाउस की संवाददाता आइशा हसनी के अनुसार, ट्रंप ने इस लंबी दूरी की यात्रा को 'अनावश्यक और बेकार' करार दिया है। ट्रंप ने फोन पर बातचीत में स्पष्ट किया कि उन्होंने अपने अधिकारियों को जाने से रोक दिया है। ट्रंप ने कहा, "मैंने अपने लोगों से कहा कि आप 18 घंटे की उड़ान भरकर वहां बेकार की बातें करने नहीं जाएंगे। हमारे पास सारे पत्ते (Cards) हैं और वे जब चाहें हमें कॉल कर सकते हैं"।
ईरानी प्रतिनिधिमंडल लौटा वापस
यह घटनाक्रम उस समय हुआ है जब ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरगची के नेतृत्व में एक ईरानी दल शनिवार शाम को ही पाकिस्तान से रवाना हुआ है। उन्होंने वहां के शीर्ष नेतृत्व के साथ दिन भर बैठकें की थीं, लेकिन अब अमेरिका के इस कड़े रुख के बाद शांति वार्ता पर ब्रेक लगता नजर आ रहा है