Edited By Tanuja,Updated: 12 Apr, 2026 05:34 PM

Mohammad Bagher Ghalibaf ने United States को वार्ता विफल होने का जिम्मेदार ठहराया। Islamabad में 21 घंटे की बातचीत के बावजूद समझौता नहीं हुआ। परमाणु कार्यक्रम और Strait of Hormuz मुख्य विवाद बने रहे।
International Desk: ईरान (Iran) ने अमेरिाक (United States) पर बड़ा आरोप लगाया है। ईरान के मुख्य वार्ताकार और संसद अध्यक्ष Mohammad Bagher Ghalibaf ने कहा कि इस्लामाबाद में हुई बातचीत के फेल होने के लिए अमेरिका जिम्मेदार है। उन्होंने बताया कि Islamabad में करीब 21 घंटे तक चली बातचीत के दौरान ईरान ने कई “रचनात्मक और भविष्य को ध्यान में रखने वाले प्रस्ताव” रखे थे। लेकिन अमेरिका इन प्रस्तावों के बावजूद ईरान का भरोसा जीतने में नाकाम रहा।
गालिबफ ने साफ कहा कि अब समय अमेरिका के लिए है कि वह यह तय करे कि वह ईरान का विश्वास हासिल कर सकता है या नहीं। हालांकि उन्होंने विस्तार से यह नहीं बताया कि बातचीत में किन मुद्दों पर सबसे ज्यादा टकराव हुआ। ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, मुख्य विवाद दो बड़े मुद्दों ईरान का परमाणु कार्यक्रम और
Strait of Hormuz का नियंत्रण और सुरक्षा पर रहा ।
ये दोनों मुद्दे इतने जटिल हैं कि इन पर सहमति बनाना आसान नहीं है। यह वार्ता ऐसे समय में हुई जब मिडिल ईस्ट में पहले से ही तनाव बना हुआ है और हाल ही में युद्ध जैसी स्थिति भी देखी गई है। ऐसे माहौल में दोनों देशों के बीच भरोसे की कमी साफ नजर आई।