Edited By ,Updated: 30 Mar, 2015 02:14 PM
जीवन में अगर सबको कोई बात सताती है तो वो है, मृत्यु क्या है? मृत्यु के समय क्या होता है? मृत्यु के पश्चात क्या होता है? मृत्यु के अनुभव के बारे में कोई किस प्रकार बता सकता है? लेकिन लगता है शायद इस बात का जवाब मिल गया है।
लंदन: जीवन में अगर सबको कोई बात सताती है तो वो है, मृत्यु क्या है? मृत्यु के समय क्या होता है? मृत्यु के पश्चात क्या होता है? मृत्यु के अनुभव के बारे में कोई किस प्रकार बता सकता है? लेकिन लगता है शायद इस बात का जवाब मिल गया है।
एक अंग्रेजी न्यूज पेपर की खबर के अनुसार, इंग्लैंड के 22 साल के एलायसन 2 बार मौत के मुंह में जाकर लौट आए हैं। जिन्हें साइंस ने भी मरा हुआ मान लिया था। पहली बार जब वह मोटरसाइकिल ऐक्सिडेंट में घायल हो गए थे। जिस दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था। इस घटना के कुछ साल बाद वह दवाइयों के ओवरडोज के कारण मृत करार कर दिए गए थे।
उन्होंने दोनों बार अपना अनुभव में कहा कि मरने के वक्त कुछ भी महसूस नहीं होता है। बस, अंधेरा छा जाता है और आपके दिमाग में कुछ भी ख्याल नहीं होता है। ऐसा लगता है जैसे आप कभी होश में नहीं आने वाले हैं। नजदीक से मौत को महसूस करके के बाद एलायसन यही कहते हैं कि उन्होंने मौत को स्वीकार लिया है।