Edited By Rohini Oberoi,Updated: 06 Jul, 2026 03:40 PM

दुनियाभर में समुद्री बीच (Beaches) को बेपरवाह जिंदगी जीने और समंदर की लहरों का लुत्फ उठाने के लिए जाना जाता है लेकिन क्या आप जानतें हैं कि दुनिया में एक ऐसा भी बीच है जहां मर्द और औरत का एक साथ नहाना या धूप सेंकना कानूनी रूप से जुर्म माना जाता है?
Men and Women Separated Beach : दुनियाभर में समुद्री बीच (Beaches) को बेपरवाह जिंदगी जीने और समंदर की लहरों का लुत्फ उठाने के लिए जाना जाता है लेकिन क्या आप जानतें हैं कि दुनिया में एक ऐसा भी बीच है जहां मर्द और औरत का एक साथ नहाना या धूप सेंकना कानूनी रूप से जुर्म माना जाता है? इटली के एड्रियाटिक तट पर बसे त्रिएस्ते (Trieste) शहर में 'एल पेदोचिन' (El Pedocin) नाम का एक ऐसा ही अनोखा बीच है। इसे यूरोप का आखिरी और दुनिया का इकलौता 'जेंडर-सेग्रिगेटेड' (महिला-पुरुषों के लिए अलग) बीच कहा जाता है।
इस बीच की कहानी साल 1903 से शुरू होती है। तब से लेकर आज तक इस बीच के ठीक बीचों-बीच एक 9 फीट (लगभग 2.7 मीटर) ऊंची सफेद कंक्रीट की दीवार खड़ी है। यह दीवार समंदर के किनारे को दो हिस्सों में बांटती है एक तरफ सिर्फ महिलाएं और दूसरी तरफ सिर्फ पुरुष।
क्या था इसे बनाने का मकसद?
आज से 120 साल पहले जब यह दीवार बनी थी तब इसका उद्देश्य महिलाओं को बिना किसी डर, हिचकिचाहट या तांक-झांक के अपनी पसंद के कपड़े पहनने और प्राइवेसी देने की आजादी देना था। इस बीच पर नियम इतने कड़े हैं कि दोनों तरफ जाने के एंट्री गेट और रास्ते बिल्कुल अलग हैं। स्थानीय प्रशासन यहां आने वाले हर व्यक्ति से करीब 150 रुपये की एंट्री फीस भी लेता है। यह दीवार सिर्फ रेत पर नहीं बल्कि समंदर के उथले पानी के अंदर तक जाती है। हालांकि जब लोग गहरे पानी में तैरते हैं तो वहां कोई रोक-टोक नहीं है लेकिन रेतीले तट पर एक-दूसरे के इलाके में कदम रखना पूरी तरह बैन है।

जब पुरुषों के इलाके में घुसी महिला, तो मच गया हंगामा
इसी कड़े नियम की वजह से हाल ही में इस बीच पर एक हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। हुआ यूं कि एक महिला अचानक पुरुषों वाले हिस्से में दाखिल हो गई। वहां मौजूद पुरुषों ने नियमों का हवाला देकर तुरंत उस महिला को घेर लिया और वापस जाने को कहा। इस पर महिला का गुस्सा भड़क गया और उसने पुरुषों को 'दकियानूसी और जाहिल' तक कह डाला।
यह भी पढ़ें: अपने ही सगे बेटे के साथ आपत्तिजनक हालत में थी पत्नी, पिता समझता रहा मां की ममता, फिर एक दिन कमरे में पहुंचा तो...
बाद में असली वजह सामने आई कि वह महिला सिर्फ अपने दिव्यांग (Disabled) बेटे के कपड़े बदलने में अपने पति की मदद करने के लिए उस तरफ गई थी लेकिन वहां मौजूद पुरुषों को नियमों के आगे यह मानवीय वजह भी मंजूर नहीं थी। मामला बढ़ता देख सुरक्षाकर्मियों ने बीच-बचाव किया और महिला को वहां से बाहर निकाला।