Edited By Rohini Oberoi,Updated: 06 Jul, 2026 02:01 PM

रिश्तों की पवित्रता को शर्मसार करने वाला एक बेहद चौंकाने वाला मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बार फिर चर्चा का विषय बना हुआ है। यह घटना अमेरिका के अर्कांसस से सामने आई है जहां एक सगे मां और बेटे के बीच के अवैध संबंधों का भंडाफोड़ खुद उसके पिता ने...
Mother and Son Arrested : रिश्तों की पवित्रता को शर्मसार करने वाला एक बेहद चौंकाने वाला मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बार फिर चर्चा का विषय बना हुआ है। यह घटना अमेरिका के अर्कांसस से सामने आई है जहां एक सगे मां और बेटे के बीच के अवैध संबंधों का भंडाफोड़ खुद उसके पिता ने किया था। जब यह मामला पहली बार सामने आया था तब इसने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया था। अब इस घटना की यादें इंटरनेट पर दोबारा वायरल हो रही हैं।
पिता समझता रहा मां की ममता
आमतौर पर मां और बेटे का रिश्ता दुनिया में सबसे पवित्र माना जाता है। एक मां अपने बच्चे को पाल-पोसकर बड़ा करती है और उसे सही रास्ता दिखाती है। इस मामले में भी पीड़ित पति को शुरुआत में अपनी पत्नी और 27 वर्षीय बेटे के बीच का गहरा लगाव बेहद सामान्य लगता था। पति को लगता था कि मां अपने इकलौते बेटे से बहुत प्यार करती है और यह सिर्फ एक मां की ममता है। इसी वजह से उसने कभी दोनों पर शक नहीं किया।
कमरे में पहुंचकर खिसकी पैरों तले जमीन
पति ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया था कि एक दिन जब वह अचानक घर के कमरे में पहुंचा तो जो मंजर उसने देखा उसने उसके पैरों तले जमीन खिसका दी। उसकी पत्नी और उसका सगा बेटा बेहद आपत्तिजनक और घिनौनी स्थिति में थे। अपनी ही आंखों के सामने रिश्तों का यह कत्ल देखकर पिता गहरे सदमे में चला गया।
यह भी पढ़ें: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: हथियारबंद हमलावरों की अंधाधुंध गोलीबारी, 8 साल की बच्ची समेत दो घायल
पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी
इस खौफनाक और घिनौनी हकीकत का सामना करने के बाद पिता ने बिना कोई वक्त गंवाए तुरंत स्थानीय पुलिस को इस बात की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की गंभीरता को देखा और त्वरित कार्रवाई करते हुए मां और बेटे दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ गंभीर कानूनी धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया और जेल भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें: Delhi Rain: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज, AQI में भी बड़ा सुधार
आपको बता दें कि यह घटना कुछ समय पुरानी है लेकिन इंटरनेट की दुनिया में अक्सर ऐसी अजीबोगरीब और विचलित करने वाली पुरानी खबरें दोबारा वायरल हो जाती हैं। लोग आज भी इस घटना को देखकर आधुनिक समाज, मानसिक विकृति और नैतिक मूल्यों में आ रही गिरावट पर गंभीर चिंता व्यक्त कर रहे हैं।