Edited By Radhika,Updated: 30 Jun, 2026 05:09 PM

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के करेड़ा कस्बे से चोरी की एक ऐसी अजीबोगरीब वारदात सामने आई है। इस चोर ने जनता के साथ- साथ पुलिस को भी हैरानी में डाल दिया है। राजस्थान की चोरी की यह घटना इसलिए चर्चा का विषय बनी क्योंकि चोर ने चोरी को अंजाम देने के...
नेशनल डेस्क: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के करेड़ा कस्बे से चोरी की एक ऐसी अजीबोगरीब वारदात सामने आई है। इस चोर ने जनता के साथ- साथ पुलिस को भी हैरानी में डाल दिया है। राजस्थान की चोरी की यह घटना इसलिए चर्चा का विषय बनी क्योंकि चोर ने चोरी को अंजाम देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुखौटा (मास्क) पहन रखा था। आइए जानते हैं इस पूरी घटना के बारे में-
बताया जा रहा है कि यह घटनाभीलवाड़ा जिले के बस स्टैंड स्थित 'मातेश्वरी मोबाइल शॉप' की है। दुकान के मालिक ने जब सुबह अपनी दुकान खोली तो उसे अपनी दुकान में सारा सामान बिखरा हुआ मिला और कांउटर खाली पड़े थे। चोरों ने दुकान के भीतर आने के लिए छत पर बने गेट का ताला तोड़ा था। बड़ी ही सफाई के साथ दुकान से 35 से 40 कीमती स्मार्टफोन चोरी किए, जिनकी कीमत लगभग 4 से 5 लाख रुपये के बीच की है।
<
>
सीसीटीवी में कैद हुआ 'मुखौटाधारी' चोर
चोरी की सूचना मिलने के बाद करेड़ा थाना प्रभारी पूरणमल मीणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जब पुलिस ने दुकान और उसके आस-पास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज की जांच की, तो उसमें एक संदिग्ध साफ तौर पर पीएम मोदी का मास्क पहने हुए दिखाई दिया। जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि इस चौर गैंग ने उसी रात कस्बे के 'बीज गोदाम चौराहा' पर स्थित 'सांवरिया मोबाइल' नाम की एक अन्य दुकान का भी शटर तोड़ने की कोशिश की थी। वहाँ के सीसीटीवी फुटेज में भी वही शख्स हूबहू प्रधानमंत्री का मुखौटा लगाकर ताला तोड़ने का प्रयास करता हुआ नजर आया है, हालांकि वहां वे चोरी करने में असफल रहे।
स्थानीय व्यापारियों में बढ़ा आक्रोश
बस स्टैंड कस्बे का सबसे व्यस्त इलाका है। चोरी की इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी है। व्यापार मंडल ने मुख्य चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए पुलिस प्रशासन से रात के समय गश्त (नाइट पेट्रोलिंग) को तुरंत मजबूत करने की मांग की है। पुलिस ने दुकानदार की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर और उसकी गैंग की तलाश में जुट गई है।