नहीं देखा होगा सूर्य ग्रहण का ऐसा अद्भुत Video; चांद ने सूरज को ढका और उसी पल..., डैनी लियोन की ट्रिक वायरल

Edited By Updated: 13 Aug, 2026 07:06 PM

danny león timed a spectacular trick to coincide with the total solar eclipse

स्पेन में 12 अगस्त 2026 के पूर्ण सूर्य ग्रहण के दौरान ओलंपिक स्केटबोर्डर डैनी लियोन ने बिल्कुल सही समय पर शानदार छलांग लगाई। कैमरे में वह ग्रहण लगे सूरज के सामने हवा में उड़ते दिखाई दिए। उनकी परफेक्ट टाइमिंग और अनोखे फ्रेम का वीडियो सोशल मीडिया पर...

Madrid: आसमान में सूर्य ग्रहण का ऐसा अद्भुत  वीडियो सामने आया है जिसे देखकर लोग हैरान हो रहे हैं।  ग्रहण के दौरान जब चांद सूरज को पूरी तरह ढक रहा था ठीक उसी पल एक स्केटबोर्डर हवा में उड़ता नजर आया। स्पेन में 12 अगस्त 2026 को दिखाई दिए दुर्लभ पूर्ण सूर्य ग्रहण के दौरान ओलंपिक स्केटबोर्डर डैनी लियोन ने ऐसी जबरदस्त टाइमिंग के साथ छलांग लगाई कि पूरा नजारा कैमरे में एक परफेक्ट फ्रेम बन गया। अब इस अनोखे वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।12 अगस्त को यूरोप के कई हिस्सों में पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखाई दिया। स्पेन भी उन जगहों में शामिल था, जहां लोगों को इस दुर्लभ खगोलीय घटना को देखने का मौका मिला। इ
 

लोगों ने देखा दुर्लभ नजारा
स्पेन में सूर्य ग्रहण सूर्यास्त से कुछ समय पहले दिखाई दिया। लियोन शहर में आंशिक ग्रहण शाम करीब 7:32 बजे शुरू हुआ। इसके बाद करीब 8:28 बजे पूर्ण ग्रहण शुरू हुआ और लगभग 8:30 बजे समाप्त हो गया। इस दौरान करीब दो मिनट तक सूरज पूरी तरह चांद के पीछे छिपा रहा।  आसमान में अचानक अंधेरा छाने लगा और वातावरण का रंग भी बदल गया। बड़ी संख्या में लोग इस दुर्लभ नजारे को देखने और कैमरे में कैद करने के लिए खुले स्थानों पर पहुंचे।

 

‘Eclipse Mode’ ट्रिक वायरल
इसी दौरान स्पेन के मशहूर स्केटबोर्डर डैनी लियोन ने अपनी एक ट्रिक को सूर्य ग्रहण के साथ जोड़ने का फैसला किया। जैसे ही चांद सूरज के सामने आया और सूर्य पूरी तरह ढक गया, उसी पल लियोन ने स्केटबोर्ड से हवा में जबरदस्त छलांग लगा दी।कैमरे के एंगल ने इस पल को और भी खास बना दिया। वीडियो में ऐसा दिखाई देता है जैसे स्केटबोर्डर ग्रहण लगे सूरज के ठीक सामने हवा में उड़ रहा हो।डैनी लियोन ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए इसे ‘Eclipse Mode’ नाम दिया। वीडियो की सबसे खास बात है इसकी टाइमिंग। सूर्य ग्रहण कब और कितने समय के लिए दिखाई देगा, इसका अनुमान पहले से लगाया जा सकता था, लेकिन स्केटबोर्ड की छलांग, कैमरे का एंगल और सूरज की स्थिति को बिल्कुल सही समय पर एक फ्रेम में कैद करना आसान नहीं था। यही वजह है कि वीडियो देखने वाले लोग इसकी परफेक्ट टाइमिंग की तारीफ कर रहे हैं।

 

कौन हैं डैनी लियोन?
डैनी लियोन का पूरा नाम डैनियल लियोन वयारिनो है। उनका जन्म 1 दिसंबर 1994 को स्पेन के मोस्तोलेस में हुआ था।वह अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्केटबोर्डर हैं और वर्ल्ड स्केटबोर्डिंग चैंपियनशिप, ड्यू टूर और एक्स गेम्स जैसी बड़ी प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुके हैं। वह टोक्यो ओलंपिक 2020 में पुरुषों के पार्क इवेंट में भी शामिल हुए थे, जहां उन्होंने नौवां स्थान हासिल किया था। स्केटबोर्डिंग के अलावा उन्हें सर्फिंग, स्नोबोर्डिंग और फोटोग्राफी में भी दिलचस्पी है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!