Edited By Anu Malhotra,Updated: 19 Oct, 2026 11:52 AM

अमेरिका के लास वेगास के मुख्य हवाई अड्डे पर एक प्राइवेट जेट उड़ान भरने के दौरान रनवे से बाहर निकल गया और बाड़ से जा टकराया। हवाई अड्डे की प्रवक्ता मोनिका बर्टाकी ने बताया कि रविवार सुबह 11 बजे हैरी रीड इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुई इस घटना में कोई घायल...
अमेरिका: अमेरिका के लास वेगास के मुख्य हवाई अड्डे पर एक प्राइवेट जेट उड़ान भरने के दौरान रनवे से बाहर निकल गया और बाड़ से जा टकराया। हवाई अड्डे की प्रवक्ता मोनिका बर्टाकी ने बताया कि रविवार सुबह 11 बजे हैरी रीड इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुई इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। उन्होंने यह नहीं बताया कि 'डसॉल्ट फाल्कन 50' (Dassault Falcon 50) विमान के रनवे से बाहर निकलने का क्या कारण था।
घटना के बाद जांच के लिए दो रनवे बंद कर दिए गए, और फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने हवाई अड्डे पर होने वाली उड़ानों को कुछ समय के लिए रोक दिया, जिससे उड़ानों में देरी हुई।