7.7 तीव्रता के भूकंप में भी शराब की टेंशन; जान बचाने के बजाए बोतलें संभालते दिखे 3 शख्स, देखें Video

Edited By Updated: 11 Oct, 2026 12:01 PM

men rushing to save liquor bottles as a powerful 7 7 magnitude earthquake

पनामा में शक्तिशाली भूकंप के दौरान दुकान में मौजूद तीन लोग शराब की बोतलों को गिरने और टूटने से बचाते नजर आए। घटना ने इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींचा। हालांकि, दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। भूकंप के दौरान सामान के बजाय अपनी जान की सुरक्षा को...

Panama City: पनामा में शक्तिशाली भूकंप के दौरान दुकान के भीतर मौजूद तीन लोग अपनी जान बचाने के बजाय शराब की बोतलों को गिरने और टूटने से बचाते नजर आए। इस घटना ने इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींचा है। हालांकि, भूकंप जैसी आपदा में सामान बचाने के बजाय अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देना बेहद जरूरी है। पनामा में आए शक्तिशाली भूकंप के दौरान एक दुकान के अंदर का दृश्य चर्चा में है। बताया जा रहा है कि भूकंप के तेज झटकों से दुकान की अलमारियां और सामान हिलने लगे, लेकिन वहां मौजूद तीन लोग शराब की बोतलों को संभालने और उन्हें गिरने से बचाने में जुटे रहे। इस घटना को लेकर इंटरनेट पर लोगों ने हैरानी जताई।

 

जहां भूकंप के दौरान आम तौर पर लोग सुरक्षित जगह की ओर भागते हैं, वहीं ये लोग बोतलों को बचाने की कोशिश करते दिखाई दिए। भूकंप के समय सामान बचाने के लिए रुकना खतरनाक हो सकता है। घर या दुकान के अंदर हों तो मजबूत मेज के नीचे झुककर सिर और गर्दन को ढकें तथा झटके रुकने तक पकड़े रहें। खिड़कियों, कांच और गिर सकने वाली अलमारियों से दूर रहें। खुले स्थान पर हों तो इमारतों, बिजली के तारों और अन्य खतरनाक संरचनाओं से दूर रहें। गौरतलब है कि  पनामा में शुक्रवार दोपहर 7.6 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप के बाद 18 घंटे के भीतर 100 से ज्यादा छोटे झटके महसूस किए गए। इससे घबराए लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए।

 

शुरुआती खबरों के मुताबिक, 27 लोग घायल हुए और 400 से ज्यादा इमारतें क्षतिग्रस्त हुईं। इसका केंद्र राजधानी पनामा सिटी से करीब 200 किलोमीटर दूर अजुएरो प्रायद्वीप के पास था।  पनामा की नागरिक सुरक्षा एजेंसी के अनुसार, वेरागुआस, हेरेरा और लॉस सैंटोस सहित कई प्रांतों में नुकसान हुआ। पेनोनोमे शहर में एक चर्च का घंटाघर गिर गया और कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। वेरागुआस में सड़कों पर दरारें आने की भी खबरें सामने आईं। पेनोनोमे में मलबे की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया।  भूकंप के बाद सुनामी की आशंका को देखते हुए पनामा, कोस्टा रिका, अल सल्वाडोर, पेरू, मेक्सिको, ग्वाटेमाला, निकारागुआ, कोलंबिया और इक्वाडोर के तटीय क्षेत्रों के लिए चेतावनी जारी की गई।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!