Russia Ukraine war updates: 27 देशों ने पुतिन को सबक सिखाने की ठानी, रूस के खिलाफ किया बड़ा ऐलान

Edited By Tanuja,Updated: 28 Feb, 2022 10:22 AM

eu ups the ante with russia closes airspace bans media

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के बीच सभी देश समर्थन को लेकर बंट से गए हैं। कई देश रूस के प्रति दोस्ती जाहिर कर रहे हैं और कई ...

इंटरनेशनल डेस्कः रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के बीच सभी देश समर्थन को लेकर बंट से गए हैं। कई देश रूस के प्रति  दोस्ती जाहिर कर रहे हैं और  कई देश यूक्रेन का समर्थन कर रहे  हैं। इसी क्रम में यूरोपीय संघ (EU) ने रूस के खिलाफ बड़ा फैसला ले लिया है।

 

EU  ने रूसी विमानन कंपनियों के लिए  हवाई क्षेत्र किए बंद
यूरोपीय संघ की मुख्य कार्यकारी ने कहा कि 27 देशों के उनके संगठन EU ने रूसी विमानन कंपनियों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद करने और यूक्रेन को हथियार की आपूर्ति के लिए कोष उपलब्ध कराने का फैसला किया है।  इसके साथ ही यूक्रेन पर रूसी हमले के विरोध में क्रेमलिन के कुछ मीडिया आउटलेट पर भी रोक लगाने का फैसला लिया जा रहा है। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने रविवार को कहा, ‘पहली बार यूरोपीय संघ हमले के शिकार देश को हथियार और अन्य उपकरणों की आपूर्ति के लिए वित्तीय मदद देगा।

PunjabKesari

सेंट्रल बैंक के साथ सभी ट्रांजेक्शन पर रोक
रूस के यूक्रेन पर जारी हमलों के बीच यूरोपियन यूनियन ने रूस पर और प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया है। EU ने रूस के सेंट्रल बैंक के साथ सभी ट्रांजेक्शन पर रोक लगाने का ऐलान किया है। EU कमिशन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा कि यूरोपीय संघ रूस के सेंट्रल बैंक के साथ सभी लेनदेन पर प्रतिबंध लगाएगा। उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ फिर से आर्थिक और व्यक्तिगत प्रतिबंधों का एक और पैकेज लाएगा। बता दें कि यूक्रेन-रूस के बीच रविवार को पांचवे दिन की जंग जारी है। 

 

क्रेमलिन की मीडिया मशीन पर भी रोक लगाएगा EU
रूसी सेना जहां यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमले कर रही है, वहीं अब मसला बातचीत की टेबल पर लाने के प्रयास भी जारी हैं। दरअसल बेलारूस के अधिकारियों ने यूक्रेन से अपील की है कि वह रूस से बातचीत का ऑफर स्वीकार कर ले। उन्होंने कहा कि ईयू ‘क्रेमलिन की मीडिया मशीन पर भी रोक लगाएगा।  रूसी सरकार के स्वामित्व वाले रशिया टुडे और स्पूतनिक के साथ-साथ उनकी अनुषांगी अब पुतिन के युद्ध को न्यायोचित करार देने और हमारी एकजुटता में विभाजन के बीज बोने के लिए झूठ नहीं फैला पाएगी। ’

PunjabKesari
पुतिन का रूसी परमाणु बलों को ‘हाई अलर्ट' पर रहने का आदेश
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रविवार को रूसी परमाणु बलों को ‘हाई अलर्ट' पर रहने का आदेश दिया,जिससे पूर्व और पश्चिम के बीच तनाव और बढ़ गया है। देश में रूसी सैनिकों और यूक्रेनी सेना के बीच घमासान जारी है, ऐसे में यूक्रेन के नेता रूस के साथ बातचीत करने के लिए सहमत हो गए हैं। रूस की सेना और टैंक यूक्रेन में काफी अंदर तक घुस आए हैं और राजधानी के आसपास पहुंच गए हैं। उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के ‘‘ आक्रामक बयान'' और कड़े आर्थिक प्रतिबंधों का हवाला देते हुए पुतिन ने रूस के परमाणु हथियारों को तैयार रखने के संबंध में एक आदेश जारी किया है। इससे आक्रमण के परमाणु युद्ध में तब्दील होने की आशंका पैदा हो गई है..।

 

कनाडा ने भी रूसी विमानों के लिए  हवाई क्षेत्र बंद करने की घोषणा की
 कनाडा ने भी कई यूरोपीय देशों की तरह रूस के सभी विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद करने की घोषणा की है। इस कदम के जरिये पश्चिमी देश यूक्रेन पर आक्रमण करने वाले रूस पर दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं। परिवहन मंत्री उमर अलखाबिर ने रविवार को कहा कि कनाडा रूस को हमलों के लिए जवाबदेह ठहराएगा। अधिकतर यूरोपीय देशों ने रूसी विमानों के लिए अपने-अपने हवाई क्षेत्र बंद करने की घोषणा की है। हालांकि स्पेन, यूनान, सर्बिया और तुर्की समेत कुछ देशों ने अभी ऐसा नहीं किया है।

PunjabKesari

14 बच्चों समेत यूक्रेन के 352 नागरिकों की मौत
 यूक्रेन के गृह मंत्रालय ने बताया कि रूस के हमले में अभी तक 14 बच्चों समेत यूक्रेन के 352 नागरिकों की मौत हो चुकी है और 116 बच्चों समेत 1,684 लोग घायल हुए हैं। मंत्रालय ने रविवार को एक बयान में यह जानकारी दी, लेकिन उसने यह नहीं बताया कि यूक्रेन के सशस्त्र बलों के कितने जवान हताहत हुए हैं। रूस ने दावा किया है कि उसके बल केवल यूक्रेन के सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बना रहे हैं और यूक्रेन के आम नागरिकों को कोई खतरा नहीं है। वहीं, रूस के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को केवल यह स्वीकार किया कि रूसी सैनिक हताहत हुए हैं, लेकिन उसने उनकी संख्या नहीं बताई।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!