हैती के राष्ट्रपति की हत्या के मामले में वांछित पूर्व सीनेटर गिरफ्तार

Edited By Updated: 16 Jan, 2022 02:58 PM

ex senator joseph arrested over haitian president s killing

हैती की पुलिस ने शनिवार कहा कि पिछले साल सात जुलाई को राष्ट्रपति जोवेनेल मोइसे की हत्या के मामले में वांछित पूर्व सीनेटर को जमैका में ...

इंटरनेशनल डेस्कः  हैती की पुलिस ने शनिवार कहा कि पिछले साल सात जुलाई को राष्ट्रपति जोवेनेल मोइसे की हत्या के मामले में वांछित पूर्व सीनेटर को जमैका में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस प्रवक्ता गैरी डेसरोसियर्स ने 'एसोसिएटिड प्रेस' को बताया कि जॉन जोएल जोसेफ को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस संबंध में इसके अलावा तत्काल कोई सूचना नहीं मिली है।

 

इस बीच, जमैका की पुलिस अधीक्षक स्टेफनी लिंडसे ने बताया कि जोसेफ के साथ अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि अधिकारी यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि क्या वह उनके परिवार के सदस्य हैं। लिंडसे ने कहा कि शनिवार को सूर्योदय से पहले उन्हें गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा उन्होंने अन्य जानकारी साझा करने से इंकार कर दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!