पूर्वी कांगो की किवु झील में नाव पलटी, कम से कम 12 लोगों की मौत

Edited By Updated: 27 Sep, 2026 03:50 PM

boat capsizes in lake kivu eastern congo at least 12 dead

कांगो की किवु झील में व्यापारियों को ले जा रही एक नाव पलट गई, जिससे कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों अन्य लापता हो गए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, नाव में 50 से अधिक लोग सवार थे और यह शनिवार रात किवु प्रांत...

इंटरनेशनल डेस्क : कांगो की किवु झील में व्यापारियों को ले जा रही एक नाव पलट गई, जिससे कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों अन्य लापता हो गए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, नाव में 50 से अधिक लोग सवार थे और यह शनिवार रात किवु प्रांत के इडजवी इलाके से गुजरते समय अचानक पलट गई।

दुर्घटनास्थल के पास स्थित किशेके गांव के मुखिया फेलिक्स हबिरागी ने बताया कि लगभग 15 लोगों को बचा लिया गया है। उन्होंने कहा कि हादसे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!