इमरान खान की बहन की खुली चेतावनीः "शहबाज-मुनीर अल्लाह की ताकत से बड़ा कोई नहीं, “मेरे भाई को कुछ हुआ तो दहल जाएगा पाकिस्तान"

Edited By Updated: 29 Nov, 2025 12:39 PM

harm to him will push pak into chaos  imran khan s sister on death rumours

इमरान खान की बहन नौरीन नियाजी ने दावा किया कि पूर्व प्रधानमंत्री को अदियाला जेल में महीनों से अकेले कैद कर मानसिक-शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने शहबाज सरकार और सेना प्रमुख असीम मुनीर को चेतावनी दी कि इमरान खान को कोई नुकसान पहुंचा...

Islamabad: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर अफवाहों और चिंताओं का दौर लगातार बढ़ रहा है। इसी सप्ताह उनकी हत्या की अफवाह ने पूरे देश में हलचल मचा दी थी। हालांकि सरकार ने सफाई दी कि इमरान खान सुरक्षित हैं, लेकिन चर्चाएं अभी भी थमी नहीं हैं। इसी बीच उनकी बहन नौरीन नियाजी ने शहबाज शरीफ सरकार और सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने  कहा कि “अगर इमरान खान को किसी भी तरह का शारीरिक नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई, तो पाकिस्तान में भूचाल आ जाएगा।” नौरीन नियाजी ने कहा कि इमरान खान फिलहाल ठीक हैं, लेकिन सरकार और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा अफवाहें फैलाकर उनके समर्थकों को डराया जा रहा है।

 

उन्होंने दावा किया कि इमरान को लगातार एक महीने से अकेली कैद में रखा गया है,जबकि कानून के मुताबिक किसी कैदी को चार दिन से ज्यादा अकेले नहीं रखा जा सकता।नौरीन ने इसे मानसिक और शारीरिक शोषण बताया।नौरीन ने जनरल मुनीर के बारे में कहा कि “वे खुद को शक्तिशाली समझते हैं, लेकिन असल ताकत सिर्फ अल्लाह की है।”उन्होंने दावा किया कि जनता इमरान खान के साथ है और उनके खिलाफ कोई साजिश हुई तो हालात नियंत्रण से बाहर हो सकते हैं। इमरान खान की

 

दूसरी बहन अलीमा खान ने अदियाला जेल अधिकारियों के खिलाफ अदालत की अवमानना याचिका दायर की है। उनका कहना है कि जेल प्रशासन ने हाई कोर्ट के उस आदेश का पालन नहीं किया, जिसमें इमरान खान को सप्ताह में दो बार परिजन से मिलने की अनुमति दी गई थी। उधर, अदियाला प्रशासन का कहना है कि इमरान खान की तबीयत बिल्कुल अच्छी है, उन्हें कहीं शिफ्ट नहीं किया गया है और उन्हें मेडिकल सुविधा भी मिल रही है। लेकिन उनकी बहनों के आरोपों के बाद राजनीतिक तापमान और बढ़ गया है।
  
 


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!