Instagram पर कांग्रेस को पीछे छोड़ कॉकरोच जनता पार्टी ने मचाया धमाल, तेजी से बढ़ रहे फॉलोअर्स

Edited By Updated: 21 May, 2026 03:19 PM

cockroach janata party has made a splash on instagram surpassing congress with

देश के मुख्य न्यायधीश जस्टिस सूर्यकांत के एक बयान पर हुए बवाल के बाद बनाई गई पार्टी ने एक राजनीतिक पहचान तेजी से चर्चा में है। इंस्टाग्राम पर “कॉकरोच जनता पार्टी” नाम के अकाउंट ने फॉलोअर्स के मामले में इंस्टाग्राम पर बीजेपी, कांग्रेस को छोड़ा पीछे...

नेशनल डेस्क: देश के मुख्य न्यायधीश जस्टिस सूर्यकांत के एक बयान पर हुए बवाल के बाद बनाई गई पार्टी ने एक राजनीतिक पहचान तेजी से चर्चा में है। इंस्टाग्राम पर “कॉकरोच जनता पार्टी” नाम के अकाउंट ने फॉलोअर्स के मामले में इंस्टाग्राम पर बीजेपी, कांग्रेस को छोड़ा पीछे कॉकरोच जनता पार्टी ने कुछ ही दिनों के अंदर इंस्टाग्राम पर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस को भी फॉलोअर्स के मामले में काफी पीछे छोड़ दिया। गुरुवार को इसने इंस्टाग्राम पर 14 मिलियन का आंकड़ा पार कर लिया जबकि यहां भाजपा के आधिकारिक अकाउंट पर 8.7 मिलियन और कांग्रेस के 13.3 फॉलोअर्स हैं। इस घटनाक्रम के बाद सोशल मीडिया यूजर्स के बीच इसे लेकर जमकर बहस और मीम्स वायरल हो रहे हैं।

बताया जा रहा है कि यह अकाउंट अपने व्यंग्यात्मक पोस्ट, ट्रेंडिंग मीम्स और राजनीतिक कटाक्ष के जरिए युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। कम समय में ही अकाउंट के फॉलोअर्स में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि कई यूजर्स इसे सोशल मीडिया पर बदलते राजनीतिक ट्रेंड का संकेत मान रहे हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर राजनीतिक दलों की सक्रियता लगातार बढ़ रही है और ऐसे में किसी व्यंग्यात्मक या गैर-पारंपरिक पेज का बड़ी पार्टियों से आगे निकलना चर्चा का विषय बन गया है।

अभिजीत दिपके द्वारा शुरू की गई कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर सोशल मीडिया एक्सपर्ट्स का मानना है कि युवा वर्ग अब पारंपरिक राजनीतिक संदेशों से ज्यादा क्रिएटिव और मनोरंजक कंटेंट की ओर आकर्षित हो रहा है। हालांकि अभिजीत दिपके बताया कि उनके X अकाउंट को भी भारत में बंद कर दिया गया है। लेकिन सोशल मीडिया पर “कॉकरोच जनता पार्टी” लगातार ट्रेंड कर रही है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!