Edited By Anu Malhotra,Updated: 21 May, 2026 03:15 PM

पाकिस्तान से एक बड़ी खबर सामने आई है। पुलवामा आतंकी हमले से जुड़ा आतंकी हमजा बुरहान की मुजफ्फराबाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूत्रों के मुताबिक, अज्ञात हमलावरों ने उसके ऑफिस में घुसकर फायरिंग की, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा...
Hamza Burhan Killed: पाकिस्तान से एक बड़ी खबर सामने आई है। पुलवामा आतंकी हमले से जुड़ा आतंकी हमजा बुरहान की मुजफ्फराबाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूत्रों के मुताबिक, अज्ञात हमलावरों ने उसके ऑफिस में घुसकर फायरिंग की, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हमजा बुरहान लंबे समय से POK में सक्रिय था और खुद को एक शिक्षक बताता था। हालांकि सुरक्षा एजेंसियों के रिकॉर्ड में उसका नाम आतंक से जुड़े नेटवर्क और घुसपैठ गतिविधियों में सामने आता रहा है।
जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब हमजा अपने ऑफिस में मौजूद था। तभी कुछ अज्ञात लोग वहां पहुंचे और उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। हमले के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है और स्थानीय स्तर पर जांच जारी है।
हमजा बुरहान का नाम वर्ष 2019 के पुलवामा हमले के साजिशकर्ताओं में शामिल बताया जाता है। 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने CRPF के काफिले को निशाना बनाया था। इस बड़े आतंकी हमले में 40 से ज्यादा जवान शहीद हो गए थे, जिसके बाद पूरे देश में आक्रोश फैल गया था।
सूत्रों का दावा है कि पुलवामा हमले के बाद भी हमजा कई आतंकी गतिविधियों में सक्रिय रहा। वह POK में आतंकियों को ट्रेनिंग देने, नए मॉड्यूल तैयार करने और सीमा पार घुसपैठ कराने में मदद करता था। सुरक्षा एजेंसियां उसे सीमा पार बैठे एक्टिव आतंकी नेटवर्क का अहम हिस्सा मानती थीं। फिलहाल इस घटना पर पाकिस्तान की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन हमजा की मौत को आतंक नेटवर्क के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।