Edited By Sahil Kumar,Updated: 13 Sep, 2026 11:10 AM

इंडोनेशिया के यात्री पोत से जावा सागर में संपर्क टूटने के बाद बचावकर्मियों ने रविवार को उसकी तलाश शुरू कर दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस पोत पर 240 लोग सवार हैं और वह पूर्वी जावा से बोर्नियो द्वीप पर स्थित दक्षिण कालीमंतान जा रहा है।
जकार्ताः इंडोनेशिया के यात्री पोत से जावा सागर में संपर्क टूटने के बाद बचावकर्मियों ने रविवार को उसकी तलाश शुरू कर दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस पोत पर 243 लोग सवार थे और वह पूर्वी जावा से बोर्नियो द्वीप पर स्थित दक्षिण कालीमंतान जा रहा था
इंडोनेशिया की सर्च और रेस्क्यू एजेंसी ने बताया कि रविवार को खराब मौसम के कारण जावा सागर में एक यात्री जहाज़ का संपर्क टूट गया। इस जहाज पर सवार 103 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया (जिनमें से एक की मौत हो गई), जबकि बाकी 140 लोगों की तलाश जारी है।
दक्षिण कालीमंतान प्रांत की राजधानी बंजर्मासिन स्थित तलाश एवं बचाव कार्यालय ने कहा कि उसे सूचना मिली कि 'विर्गो ट्रांसपोर्ट 8' से उस समय संपर्क टूट गया, जब वह पूर्वी जावा प्रांत में स्थित इंडोनेशिया के दूसरे सबसे बड़े शहर सुराबाया से बंजर्मासिन आ रहा था।
एजेंसी ने यात्री जहाज की आखिरी ज्ञात लोकेशन की ओर एक सर्च टीम, कई जहाज़ और एक हेलीकॉप्टर भेजा। सुदायाना ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी कि जहाज़ के साथ क्या हुआ या वह अभी कहां है। खराब मौसम के दौरान जहाज़ का संपर्क टूट गया था, हालांकि अधिकारियों ने अभी तक इस घटना से जुड़ी परिस्थितियों का पता नहीं लगाया है।