किराए की इमारत से चल रहा था इंटरनेशनल स्कैम, चीनी-पाकिस्तानी नागरिकों समेत 70 लोग हिरासत में

Edited By Updated: 11 Sep, 2026 01:34 PM

70 people including chinese and pakistani nationals detained

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हिरासत में लिए गए लोगों के पास वैध पासपोर्ट और वीजा हैं या नहीं और क्या उनमें से कोई नौकरी के सिलसिले में बांग्लादेश में रह रहा था।

बांग्लादेश: गुरुवार रात चट्टोग्राम के खुलशी इलाके में एक इमारत पर छापेमारी के दौरान पुलिस ने कम से कम 70 लोगों को हिरासत में लिया। इन लोगों पर ऑनलाइन स्कैम और जुए में शामिल होने का आरोप है। घंटों चली इस छापेमारी में उस इमारत को निशाना बनाया गया जिसे कथित तौर पर इस ग्रुप ने स्कैम चलाने के लिए किराए पर लिया था। 

छापेमारी के दौरान पुलिस ने लैपटॉप, मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त किए। खुलशी पुलिस स्टेशन के इंचार्ज मोहम्मद अब्दुर रहीम ने 'द डेली स्टार' को बताया कि विदेशी नागरिकों ने पूरी इमारत किराए पर ले रखी थी। उन्होंने बताया कि हिरासत में लिए गए कई लोगों का दावा है कि वे लगभग छह हफ्ते पहले 'वीजा ऑन अराइवल' पर बांग्लादेश आए थे। 

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हिरासत में लिए गए लोगों के पास वैध पासपोर्ट और वीजा हैं या नहीं और क्या उनमें से कोई नौकरी के सिलसिले में बांग्लादेश में रह रहा था। उनकी पहचान, राष्ट्रीयता और कथित गतिविधियों में उनकी संभावित भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा कि आगे की जानकारी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जाएगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!