बाढ़ की तबाही के बीच फिर कांपा नेपाल, दो बार भूकंप के झटकों से दहले लोग

Edited By Updated: 16 Sep, 2026 12:52 PM

two earthquakes hits northwestern nepal

र-पश्चिमी नेपाल में कुछ घंटों के अंतराल में दो भूकंप आए। पहला झटका 4.5 और दूसरा 4.2 तीव्रता का था। दोनों का असर मुगु के अलावा डोल्पा और जुम्ला में महसूस हुआ। फिलहाल किसी मौत या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है। अधिकारी संभावित बाद के झटकों पर नजर...

Kathmandu: उत्तर-पश्चिमी नेपाल में लगातार दो बार भूकंप आया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। हालांकि, भूकंप से अभी तक किसी के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की तत्काल कोई सूचना नहीं है। राष्ट्रीय भूकंपीय अनुसंधान केंद्र के अनुसार, पहले भूकंप की तीव्रता 4.5 थी और यह स्थानीय समयानुसार मंगलवार देर रात एक बजकर 51 मिनट पर दर्ज किया गया।

 

वहीं दूसरे भूकंप की तीव्रता 4.2 थी, जो स्थानीय समयानुसार सुबह 4:28 बजे आया। इसका केंद्र मुगु जिले के कलाई क्षेत्र के आसपास था। भूकंप के झटके पड़ोसी जिलों डोल्पा और जुम्ला में भी महसूस किए गए। हालांकि, इनसे किसी तरह के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं मिली। नेपाल भूकंपीय रूप से सक्रिय क्षेत्र में स्थित है। अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों में किसी संभावित आफ्टरशॉक (बाद के झटकों) या ढांचागत नुकसान पर नजर रखने के लिए निगरानी बढ़ा दी है।  

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!