भूकंप और सुनामी से तबाह हो गया इंडोनेशिया, सैटेलाइट तस्वीरें जारी

Edited By Updated: 03 Oct, 2018 11:56 AM

indonesia shocking satellite images show tsunami wiped villages off map

इंडोनेशिया में भूकंप और सुनामी ने मची भयंकर तबाही और नुकसान का अंदाजा सैटेलाइट तस्वीरों से लगाया जा सकता है। डिजिटल ग्लोब द्वारा उपलब्ध कराई गई सैटेलाइट तस्वीरों में इंडोनेशिया के बालारोआ इलाके में हुई तबाही में एक पूरा का पूरा गांव ही उजड़ गया है...

जकार्ताः  इंडोनेशिया में भूकंप और सुनामी से मची भयंकर तबाही व नुकसान का अंदाजा सैटेलाइट तस्वीरों से लगाया जा सकता है।

PunjabKesari

डिजिटल ग्लोब द्वारा उपलब्ध कराई गई सैटेलाइट तस्वीरों में इंडोनेशिया के बालारोआ इलाके में हुई तबाही में एक पूरा का पूरा गांव ही उजड़ गया है।
PunjabKesari
 उल्लेखनीय है कि बीते शुक्रवार को 7.5 रिक्टर स्केल के भूकंप से इंडोनेशिया दहल उठा था। इसके बाद आई सुनामी से 6 मीटर ऊंची लहर उठी थी, जिसने हर तरफ तबाही मचा दी। सैटेलाइट की तस्वीरों में बालारोओ और पेटोबो इलाके में हुए नुकसान को देखा जा सकता है।
PunjabKesari
इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में आए विनाशकारी भूकंप और सुनामी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,234 हो पहुंच गई है। अभी भी सैकड़ों लोगों के लापता होने की खबर है। राहत एजेंसियों के अनुसार, मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। लापता लोगों को खोजने और मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है।
PunjabKesari
हालांकि, आपदा के स्तर को देखते हुए इंडोनेशिया में जरूरी चीजों की किल्लत हो गई है। दवाइयों की कमी और खाने-पीने की चीजों की दिक्कत के कारण इस देश का बुरा हाल है। इंडोनेशिया ने दूसरे देशों से इस आपदा के समय में मदद मांगी है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!