चीन में 20 मिनट के भीतर दो भूकंप, तेज झटकों व धूल के बड़े गुबार से दहले लोग(Video)

Edited By Updated: 28 Jul, 2026 07:22 PM

chinese province struck by 2 earthquakes in 20 minutes

चीन के छिंगहाई प्रांत में मंगलवार सुबह 18 मिनट के भीतर 5.7 और 5.8 तीव्रता के दो भूकंप आए। झटके गांसू प्रांत तक महसूस किए गए। सीसीटीवी वीडियो में चट्टानों से धूल उठती दिखी, लेकिन फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं मिली है।

International Desk: चीन के उत्तर-पश्चिमी छिंगहाई (Qinghai) प्रांत में मंगलवार सुबह करीब 20 मिनट के भीतर दो भूकंप आए। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, पहले भूकंप की तीव्रता 5.7 और दूसरे की 5.8 मापी गई। फिलहाल किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। यूएसजीएस के मुताबिक पहला भूकंप सुबह 11:16 बजे और दूसरा 11:34 बजे दर्ज किया गया। दोनों भूकंपों का केंद्र जमीन से लगभग 10 किलोमीटर की गहराई में था।

 

— CGTN Frontline (@Frontlinestory) July 28, 2026

 

भूकंप के झटके पड़ोसी गांसू (Gansu) प्रांत की राजधानी लानझोउ (Lanzhou) तक महसूस किए गए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में घरों के भीतर लगे लैंप और अन्य सामान हिलते हुए दिखाई दिए। चीन के सरकारी प्रसारक CCTV द्वारा जारी वीडियो में भूकंप के दौरान पहाड़ी चट्टानों से धूल के बड़े गुबार उठते नजर आए।

 

हालांकि स्थानीय प्रशासन के अनुसार अब तक किसी बड़े नुकसान या जनहानि की पुष्टि नहीं हुई है। छिंगहाई चीन का कम आबादी वाला पहाड़ी प्रांत है और यह भूकंपीय दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। यहां समय-समय पर मध्यम और तेज तीव्रता के भूकंप आते रहते हैं।


  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!