यूक्रेन युद्ध: चीन ने फिर रूस पर अमेरिका-यूरोपीय संघ प्रतिबंधों का किया विरोध

Edited By Updated: 25 Jun, 2022 02:41 PM

jinping hits out at u s eu for imposing sanctions against russia

चीन के राष्ट्रपति शी  जिनपिंग  ने यूक्रेन युद्ध के चलते रूस के खिलाफ अमेरिका और यूरोपीय संघ द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों की शुक्रवार को तीसरे दिन भी...

बीजिंगः चीन के राष्ट्रपति शी  जिनपिंग ने यूक्रेन युद्ध के चलते रूस के खिलाफ अमेरिका और यूरोपीय संघ द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों की शुक्रवार को तीसरे दिन भी आलोचना की। उन्होंने चीन को नियंत्रित करने के लिए नए गठबंधन के गठन की भी तीखी निंदा की। उन्होंने वैश्विक विकास पर एक उच्चस्तरीय वर्चुअल संवाद को संबोधित करते हुए अमेरिका की संरक्षणवादी नीतियों को लेकर भी निशाना साधा।

 

जिनपिंग ने अमेरिका का नाम लिए बिना कहा, "संरक्षणवादी नीतियां उल्टा असर डालेंगी।" उन्होंने यह भी कहा, “जो कोई भी विशिष्ट ब्लॉक बनाने का प्रयास करेगा, वह खुद को अलग-थलग कर लेगा।'' चीनी राष्ट्रपति ने जोर देकर कहा कि अधिकतम प्रतिबंध किसी के हित में नहीं हैं और विघटन एवं आपूर्ति व्यवधान के तरीके न तो व्यवहार्य हैं तथा न ही टिकाऊ हैं। चिनफिंग ने बुधवार को ब्रिक्स व्यापार मंच और बृहस्पतिवार को 14वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भी अमेरिका और यूरोपीय संघ के प्रतिबंधों की आलोचना की थी। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!