इक्वाडोर में भूस्खलन से 7 लोगों की मौत, कई लापता

Edited By Updated: 28 Mar, 2023 11:32 AM

landslide in ecuador kills at least 7 with dozens missing

मध्य इक्वाडोर में हुए भीषण भूस्खलन में कम से कम सात लोगों की मौत हो गयी और कई मकान जमींदोज़ हो गए। पहले अधिकारियों ने 16 लोगों...

इंटरनेशनल डेस्कः मध्य इक्वाडोर में हुए भीषण भूस्खलन में कम से कम सात लोगों की मौत हो गयी और कई मकान जमींदोज़ हो गए। पहले अधिकारियों ने 16 लोगों की मौत होने की जानकारी दी थी लेकिन राष्ट्रपति गुइलेरमो लासो ने सात लोगों के मारे जाने की पुष्टि की। उन्होंने सोमवार रात को राजधानी क्विटो से करीब 137 मील दक्षिण में स्थित एलौसी में घटनास्थल का दौरा किया।

 

अधिकारियों ने 62 लोगों के लापता होने की जानकारी दी है। इक्वाडोर के जोखिम प्रबंधन सचिवालय ने बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे पर्वत की ओर की जमीन धंसने के बाद 30 से अधिक लोगों को बचाया गया। उसने बताया कि 23 लोग घायल हो गए हैं। सचिवालय ने बताया कि इस आपदा की वजह से करीब 500 लोग और 163 मकान प्रभावित हुए हैं।  

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!