भूकंप के झटकों से कांपा पड़ोसी देश, 5.2 मापी गई तीव्रता

Edited By Updated: 16 Dec, 2025 03:40 PM

magnitude 5 2 earthquake shakes parts of karachi balochistan

पाकिस्तान के कराची और बलूचिस्तान के कुछ हिस्सों में सोमवार को 5.2 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र सोनमियानी (बलूचिस्तान) में 12 किलोमीटर गहराई पर था। फिलहाल किसी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन बार-बार आ रहे झटकों से चिंता बढ़ गई है।

Peshawar: पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर कराची के कुछ हिस्सों और बलूचिस्तान प्रांत के कुछ इलाकों में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राष्ट्रीय भूकंपीय निगरानी केंद्र ने बताया कि सोमवार को आए भूकंप का केंद्र बलूचिस्तान के सोनमियानी में था, जिसकी गहराई 12 किलोमीटर थी और यह कराची से लगभग 87 किलोमीटर दूर था।

 

रेस्क्यू 1122 के एक अधिकारी ने बताया कि किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर नहीं है। कराची में इस वर्ष जून और जुलाई के दौरान कई हल्के भूकंप आए थे जिससे किसी बड़े भूकंप की आशंका को लेकर चिंता बढ़ गई थी। उस समय मौसम विभाग के अधिकारियों ने इन झटकों को लांधी क्षेत्र में स्थित एक ऐतिहासिक फॉल्ट लाइन के साथ संचित भूकंपीय ऊर्जा के मुक्त होने का परिणाम बताया था।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!