पाकिस्तान में सेना का प्रशिक्षण विमान क्रैश, सेना के मेजर और कैप्टन की मौत

Edited By Updated: 12 Oct, 2026 04:26 PM

two pakistani army pilots killed in training aircraft crash

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में क्वेटा के पास सोमवार को सेना का मुश्शाक प्रशिक्षण विमान तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में प्रशिक्षक मेजर हसनैन शहजाद हुमायूं और प्रशिक्षु कैप्टन अब्दुल समद की मौत हो गई। राष्ट्रपति आसिफ अली...

Islamabad: पाकिस्तानी सेना का एक प्रशिक्षण विमान सोमवार को तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसमें सवार दोनों पायलट की मौत हो गई। सेना ने बताया कि यह हादसा बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा के पास हुआ। सेना ने एक बयान में कहा, "पाकिस्तान आर्मी एविएशन का एक मुश्शाक प्रशिक्षण विमान दोपहर में तकनीकी खराबी के कारण क्वेटा के नवां किल्ली के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।"

 

बयान के मुताबिक, हादसे में विमान के सवार दोनों पायलट प्रशिक्षक मेजर हसनैन शहजाद हुमायूं और प्रशिक्षु कैप्टन अब्दुल समद  की मौत हो गई। राष्ट्रपति आसिफ अली ज़रदारी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सेना के दो पायलट की मौत पर गहरा दुख जताया। इससे पहले, जून में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में मुजफ्फराबाद के पास पाकिस्तान आर्मी एविएशन का एक एमआई-17 हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिससे उसमें सवार सभी कर्मियों की मौत हो गई थी। भाषा

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!