35 साल तक नॉर्वे पर किया राजः अब अंतिम सफर पर निकले महाराजा हेराल्ड पंचम, हजारों लोगों ने नम आंखों से दी विदाई (Video)

Edited By Updated: 09 Sep, 2026 06:08 PM

norway bids farewell to king harald as royals and world leaders attend

नॉर्वे के महाराजा हेराल्ड पंचम को बुधवार को अंतिम विदाई दी गई। उनका ताबूत 21 तोपों की सलामी के बीच शाही महल से ओस्लो कैथेड्रल ले जाया गया। हजारों लोग सड़कों पर मौजूद रहे। हेराल्ड पंचम का 28 अगस्त को 89 वर्ष की उम्र में निधन हुआ था। उन्होंने 35 साल...

Oslo: नॉर्वे के महाराजा हेराल्ड पंचम के ताबूत को अंतिम संस्कार के लिए बुधवार को शाही महल से ओस्लो कैथेड्रल ले जाया गया। इस दौरान उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए सड़कों पर हजारों लोग एकत्र हुए। शाही महल से ओस्लो कैथेड्रल तक महाराजा हेराल्ड पंचम की शव यात्रा शुरू होने से पहले उन्हें 21 तोपों की सलामी दी गई। हेराल्ड पंचम के पुत्र और देश के नए महाराजा हाकोन अष्टम तथा शाही परिवार के अन्य सदस्य उनके ताबूत के पीछे पैदल चल रहे थ।

 

ताबूत लाल शाही ध्वज में लिपटा हुआ था। महाराजा हेराल्ड पंचम का 28 अगस्त को 89 साल की उम्र में निधन हो गया था। वह यूरोप के किसी देश के सबसे उम्रदराज महाराजा थे, जिन्होंने 35 साल तक नॉर्वे पर शासन किया। उनके अंतिम संस्कार में यूरोप और दुनिया के अन्य हिस्सों से आए राजपरिवारों के सदस्यों तथा नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।  

 

सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
महाराजा की अंतिम यात्रा देखने और उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए ओस्लो की सड़कों पर हजारों लोग जमा हुए। लंबे समय तक देश के सिंहासन पर रहने वाले हेराल्ड पंचम की लोकप्रियता का अंदाजा इस भीड़ से लगाया जा सकता है। लोग सड़क किनारे खड़े होकर अंतिम यात्रा को देखते रहे और महाराजा को अंतिम विदाई दी। हेराल्ड पंचम की अंतिम यात्रा के साथ नॉर्वे के आधुनिक इतिहास के एक लंबे राजकीय अध्याय का भी अंत हुआ है।करीब साढ़े तीन दशक तक देश का नेतृत्व करने के बाद अब नॉर्वे की राजगद्दी उनके पुत्र हाकोन अष्टम के पास है। शाही परिवार और देश की जनता के लिए यह सत्ता परिवर्तन एक भावुक दौर के बीच हुआ है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!