पश्चिम एशिया में फिर युद्ध भड़कने का खतरा, अमेरिकी हमले का ईरान ने मिसाइल-ड्रोन से दिया जवाब

Edited By Updated: 02 Sep, 2026 11:44 AM

us strikes iran and tehran fires back as hostilities flare again

अमेरिका ने ईरान के कई ठिकानों पर हमला किया, जिसके जवाब में ईरान ने मिसाइल और ड्रोन अभियान शुरू करने का दावा किया। होर्मुज जलडमरूमध्य से जॉर्डन और यूएई तक तनाव फैल गया है। ट्रंप ने और बड़े हमले की चेतावनी दी, जबकि अमेरिका ने पूरे पश्चिम एशिया के लिए...

Dubai: अमेरिकी सेना ने मंगलवार को ईरान में कई ठिकानों पर हमला किया जिसके बाद एक बार फिर दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। ईरान की अर्ध-सरकारी मीडिया ने बताया कि ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए मिसाइलें और ड्रोन दागे। ईरान की सुरक्षा एजेंसियों की करीबी मानी जाने वाली समाचार एजेंसियों 'फार्स' और 'तस्नीम' ने मंगलवार देर रात बताया कि ईरान ने भी इस तरह के अभियान शुरू किए हैं। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, अमेरिका के एक हमले में एक ऐसे घर को निशाना बनाया गया, जहां शादी समारोह था। हमले में पांच लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।

 

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा कि मंगलवार को हमले उस समय किए गए, जब तेहरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में वाणिज्यिक जहाजों और क्षेत्र में तैनात अमेरिकी सैन्यकर्मियों पर हमला करने की कोशिश की। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर चेतावनी दी कि अगर ईरान ने जवाबी कार्रवाई की तो ''उसे फिर से कहीं अधिक कड़े और बड़े स्तर पर निशाना बनाया जाएगा, लेकिन यह सबसे बड़ा हमला नहीं होगा। वह हमला अभी रोका हुआ है।'' अमेरिकी सेना ने रविवार को कहा था कि उसने होर्मुज जलडमरूमध्य में लारक द्वीप पर रॉकेट लॉन्चरों को निशाना बनाया।

 

इसके जवाब में ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइलें दागीं, जिन्हें रास्ते में ही रोक लिया गया। वहीं, संयुक्त अरब अमीरात ने कहा कि उसने अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोका। इस बीच, अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने अमेरिका-ईरान के बीच फिर से शुरू हुई सैन्य कार्रवाई के बीच पूरे पश्चिम एशिया क्षेत्र के लिए यात्रा अलर्ट जारी किया है। विदेश मंत्रालय ने क्षेत्र के सभी देशों को लेकर जारी एक व्यापक परामर्श में कहा, ''पश्चिम एशिया में तनाव के कारण सुरक्षा स्थिति जटिल बनी हुई है और अप्रत्याशित रूप से तनाव बढ़ने की आशंका है।' 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!