पूरे देश को किराये पर लेने का मौका, जानिए इस अनोखे देश की रोचक कहानी

Edited By Updated: 03 Jan, 2025 12:50 PM

opportunity to rent the whole country

क्या आप सोच सकते हैं कि घर, कार, या यहां तक कि इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ-साथ आप पूरे देश को भी किराये पर ले सकते हैं?

इंटरनेशनल डेस्क: क्या आप सोच सकते हैं कि घर, कार, या यहां तक कि इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ-साथ आप पूरे देश को भी किराये पर ले सकते हैं? सुनने में अजीब जरूर लगता है, लेकिन ये सच है। यूरोप के छोटे लेकिन बेहद खूबसूरत देश लिकटेनस्टाइन (Liechtenstein) को एक वक्त पर किराये पर लिया जा सकता था। यह देश स्विट्जरलैंड और ऑस्ट्रिया के बीच स्थित है और अपने शांत वातावरण और अमीरी के लिए जाना जाता है।

PunjabKesari

देश का किराया जानकर हो जाएंगे हैरान

लिकटेनस्टाइन में सिर्फ 40,000 लोग रहते हैं और इसका क्षेत्रफल दिल्ली या मुंबई से भी छोटा है। यह देश इतना अनोखा है कि इसे 2011 तक सिर्फ 70,000 डॉलर (लगभग 60 लाख रुपये) में किराये पर बुक किया जा सकता था। एयरबीएनबी ने इसे बुकिंग के लिए लिस्ट किया था। यह एक मार्केटिंग और प्रोडक्शन कंपनी की अनूठी पहल थी, जो इसे किराये पर देकर एक प्राइवेट ईवेंट की तरह इस्तेमाल करने का मौका देती थी।

PunjabKesari

किराये पर देश लेने के फायदे

इस अनोखी डील के तहत बुकिंग करने वाले को कई सुविधाएं मिलती थीं।

  • स्ट्रीट साइन और बोर्ड्स पर ईवेंट की जानकारी लिखी जाती थी।
  • मेहमानों को किलों में फ्री एक्सेस दिया जाता था।
  • राजा खुद आकर चाबी सौंपते थे, जो इसे और भी खास बनाता था।
  • यहां तक कि आल्प्स पर्वत पर आतिशबाजी भी होती थी।

यह अनुभव न केवल आलीशान था, बल्कि इसे एक प्राइवेट ईवेंट या बड़े उत्सव के लिए परफेक्ट जगह माना जाता था।

PunjabKesari

अब क्यों नहीं है यह सुविधा उपलब्ध?

हालांकि, साल 2011 के बाद इस अनोखी सुविधा को बंद कर दिया गया। इसकी जानकारी हाल ही में एक वायरल वीडियो के जरिए इंस्टाग्राम पर दी गई। @geoallday नामक अकाउंट ने इस पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें देश को रेंट पर लेने के इस अनोखे प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से बताया गया।

लोगों की प्रतिक्रियाएं: वीडियो देखने के बाद लोग इसे लेकर काफी रोमांचित दिखे। कुछ लोगों ने इसे "कभी न भूलने वाला अनुभव" कहा, तो कुछ ने इसे फिर से शुरू करने की मांग की। हालांकि, अब यह केवल एक इतिहास का हिस्सा बनकर रह गया है, लेकिन इसकी अनोखी कहानी आज भी लोगों को हैरान करती है।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!