प्रिंस फिलिप का अंतिम संस्कार शनिवार को, साथ नहीं चलेंगे प्रिंस विलियम और हैरी

Edited By Updated: 17 Apr, 2021 05:09 PM

princes william harry won t walk side by side at philip s funeral

प्रिंस फिलिप का शनिवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा और शाही नौसेना में उनकी सेवा एवं महारानी एलिजाबेथ के प्रति तकरीबन तीन चौथाई सदी तक ...

लंदनः प्रिंस फिलिप का शनिवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा और शाही नौसेना में उनकी सेवा एवं महारानी एलिजाबेथ के प्रति तकरीबन तीन चौथाई सदी तक उनके सहयोग को लेकर उन्हें ‘‘साहस, धैर्य एवं विश्वास' के व्यक्तित्व के रूप में याद किया जाएगा। फिलिप का 73 वर्ष के वैवाहिक जीवन के उपरांत 99 साल की उम्र में नौ अप्रैल को निधन हो गया था। उनका विंडसर कैसल के रॉयल वॉल्ट में अंतिम संस्कार किया जाएगा।  यह सैन्य एवं परंपरागत तरीके से होगा। वैसे कोरोना वायरस पाबंदियों की वजह से सेंट जॉर्ज चैपेल में इस मौके पर 800 लोगों के बजाय 30 लोग ही होंगे जिनमें उनकी विधवा रानी, उनकी चार संतानें एवं आठ प्रपौत्र होंगे। महामारी के मौके पर भीड़ से बचने के लिए यह अंतिम संस्कार लंदन के पश्चिम में 20 किलोमीटर की दूरी पर एक दुर्ग में होगा और उसका टेलीविन पर प्रसारण किया जाएगा।

 

 ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनके भाई प्रिंस हैरी अपने दाद प्रिंस फिलिप के अंतिम संस्कार के मौके पर मौजूद होकर भी साथ नहीं होंगे। शनिवार को होने वाले कार्यक्रम में दोनों मौजूद रहेंगे लेकिन अलग-अलग स्थानों पर। वे साथ नहीं बल्कि आगे और पीछे चलेंगे। अंतिम संस्कार के कार्यक्रम से जुड़ी यह जानकारी शाही महल बकिंघम पैलेस ने दी है। उल्लेखनीय है कि प्रिंस हैरी पिछले वर्ष अपना शाही दर्जा त्याग चुके हैं।  अंतिम संस्कार में स्पेशल डिजायन की गई लैंड रोवर पर रखे ताबूत में प्रिंस फिलिप का पार्थिव शरीर होगा। अंतिम यात्रा में महारानी एलिजाबेथ और प्रिंस फिलिप के सबसे बड़े बेटे प्रिंस चा‌र्ल्स के बड़े बेटे प्रिंस विलियम पार्थिव शरीर के नजदीक चलेंगे। प्रिंस विलियम के साथ शाही दंपती की बेटी प्रिंसेस एनी का बेटा पीटर फिलिप्स होगा। जबकि प्रिंस हैरी दोनों के पीछे चलेंगे।

 
बकिंघम पैलेस के अनुसार, सेंट जॉर्जेस चैपल में होने वाले अंतिम संस्कार कार्यक्रम में महारानी एलिजाबेथ के अलावा शाही दंपती की सभी चार संतानें- प्रिंस चा‌र्ल्स, प्रिंसेस एनी, प्रिंस एंड्रयू और प्रिंस एडवर्ड भी मौजूद रहेंगे। ये सभी मास्क लगाए होंगे और अपने सभी मैडल के साथ ड्रेस या मॉर्निग कोट पहने होंगे। शाही परिवार के कुल 30 सदस्य कार्यक्रम में मौजूद होंगे। इस दौरान ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग प्रिंस फिलिप की पसंद का गीत भी गाया जाएगा। कार्यक्रम कोविड-19 महामारी के चलते लागू पाबंदियों के साथ होगा। इसमें सीमित संख्या में लोग भाग लेंगे। इसके चलते ब्रिटिश साम्राज्य के कई गणमान्य लोग भी प्रिंस फिलिप के अंतिम संस्कार में भाग नहीं ले पाएंगे। कार्यक्रम करीब 50 मिनट का होगा और उसे डीन ऑफ विंडसर संचालित करेंगे।

 

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!