Edited By Anu Malhotra,Updated: 24 Apr, 2026 11:29 AM

Rain Leave in office: चीन की एक स्नैक्स कंपनी ने अपने कर्मचारियों को बेहद अनोखी छुट्टियों का ऐलान किया। इस कंपनी का नाम माला वांगज़ी (Mala Wangzi) है, जो हुनान प्रांत के चांगशा शहर में है। भारी बारिश से कर्मचारियों को होने वाली परेशानियों को देखते...
Rain Leave in office: चीन की एक स्नैक्स कंपनी ने अपने कर्मचारियों को बेहद अनोखी छुट्टियों का ऐलान किया। इस कंपनी का नाम माला वांगज़ी (Mala Wangzi) है, जो हुनान प्रांत के चांगशा शहर में है। भारी बारिश से कर्मचारियों को होने वाली परेशानियों को देखते हुए कंपनी ने Rain Leave Lottery शुरू की है।
बता दें कि इस इलाके में मार्च से जून तक लगातार और तेज बारिश होती रहती है, जिससे कर्मचारियों को ऑफिस आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने यह नया तरीका अपनाया।
कंपनी ने एक लॉटरी सिस्टम बनाया, जिसमें कर्मचारियों को 7 दिन की पेड Rain Leave जीतने का मौका दिया गया। यानी लकी ड्रॉ में selected employees को एक हफ्ते की सैलरी के साथ छुट्टी मिलती है। यह पहल कर्मचारियों के मनोबल और सुविधा को ध्यान में रखकर की गई है।
कंपनी के मालिक के बेटे, जो कंपनी के ऑनलाइन मार्केटिंग प्रमुख भी हैं, उन्होंने इस आइडिया को लागू किया। उनका कहना है कि भारी बारिश वाले दिनों में कर्मचारियों का मूड और काम दोनों प्रभावित होते हैं, इसलिए यह तरीका अपनाया गया। सिर्फ छुट्टी ही नहीं, बल्कि कंपनी ने कर्मचारियों के लिए कई उपयोगी चीजें भी इनाम के रूप में दीं। इनमें कपड़े सुखाने वाली मशीनें, रेन बूट्स, छाते, हेयर ड्रायर और डीह्यूमिडिफायर जैसे सामान शामिल थे।
इसके अलावा, अगर किसी कर्मचारी को बारिश की वजह से ऑफिस पहुंचने में देरी होती है, तो उस पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। इसके लिए कंपनी ने “लेट-फॉर-वर्क पास” भी जारी किए हैं। कंपनी का यह कदम सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और लोग इसे कर्मचारी-हितैषी और क्रिएटिव आइडिया बता रहे हैं।