पुतिन ने आखिर स्वीकार किया जिनपिंग का निमंत्रण, अक्टूबर में करेंगे चीन की यात्रा

Edited By Updated: 21 Sep, 2023 01:34 PM

russia s putin accepts jinping s invitation to visit china in october

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को कहा कि उन्होंने अक्टूबर में होने वाले बेल्ट एंड रोड सम्मेलन के दौरान चीन की यात्रा के लिए चीनी...

इंटरनेशनल डेस्कः रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को कहा कि उन्होंने अक्टूबर में होने वाले बेल्ट एंड रोड सम्मेलन के दौरान चीन की यात्रा के लिए चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की ओर से भेजे गए निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। पुतिन ने मॉस्को में चीन के विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात के बाद कहा कि रूस और चीन "एक बड़े यूरेशियन क्षेत्र के निर्माण के हमारे विचारों को एकीकृत कर रहे हैं।" उन्होंने कहा कि चीन की बेल्ट एंड रोड पहल उसी का एक हिस्सा है। यूक्रेन पर आक्रमण के बाद से रूस का चीन की ओर झुकाव बढ़ा है।

 

रूस ने चीन को ऊर्जा आपूर्ति बढ़ा दी है और दोनों देश संयुक्त सैन्य अभ्यास कर रहे हैं। चीन ने यूक्रेन युद्ध पर तटस्थ रुख अपनाया है और उसने रूस के खिलाफ पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों की भी निंदा की है। चीन ने उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) और अमेरिका पर पुतिन को सैन्य कार्रवाई के लिए उकसाने का भी आरोप लगाया। चीन ने पिछले साल कहा था कि रूस के साथ उसकी दोस्ती की "कोई सीमा नहीं" है। वांग माल्टा में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार से मुलाकात के बाद चार दिन की यात्रा पर सोमवार को रूस पहुंचे थे। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!