रमजान में सऊदी ने इंडोनेशिया में सजाई सबसे लंबी इफ्तार टेबल, बना गया नया रिकॉर्ड

Edited By Tanuja,Updated: 16 Mar, 2024 01:48 PM

saudi arabia hosts world s longest iftar table in indonesia

रमजान के पवित्र महीने में एक नई पहल के तहत  सऊदी अरब ने  इंडोनेशिया में एसी  इफ्तार पार्टी का आयोजन किया कि नया रिकार्ड ही बन गया। इस...

जकार्ता: रमजान के पवित्र महीने में एक नई पहल के तहत  सऊदी अरब ने  इंडोनेशिया में एसी  इफ्तार पार्टी का आयोजन किया कि नया रिकार्ड ही बन गया। इस आयोजन को इस साल आसियान  देशों में होने वाले सबसे बड़े इफ्तार के रूप में रिकॉर्ड किया गया है। आसियान दक्षिणपूर्व एशियाई देशों का एक आर्थिक फोरम हैं, जिसमें इंडोनेशिया, ब्रूनेई, मलेशिया समेत 10 देश शामिल हैं। सऊदी अरब के इस्लामिक मामलों के मंत्रालय ने  इस  इफ्तार का आयोजन किया था जिसे सऊदी किंग सलमान बिन अब्दुल अजीज के नाम पर एक विदेशी पहल का हिस्सा बताया गया है।

PunjabKesari

सऊदी राजदूत फैसल अब्दुल्ला ने हाल ही में इफ्तार भोजन की पेशकश करने और पवित्र कुरान की प्रतियां और खजूर वितरित करने के लिए पवित्र मस्जिदों के संरक्षक कार्यक्रम की शुरुआत की है। रमज़ान के उपवास महीने के अवसर पर अल्बानिया और बोस्निया और पाकिस्तान सहित अन्य देशों में मुसलमानों के लिए इसी तरह की पहल की गई है। सबसे लंबा इफ्तार आयोजन करने के लिए इंडोनिशियाई विश्व रिकॉर्ड संग्रहालय (एमयूआरआई) ने सऊदी इस्लामिक अफेयर्स को प्रमाण पत्र दिया है।
 

सऊदी इस्लामिक मामलों के मंत्रालय ने बताया कि इफ्तार में  15,000 से अधिक मुस्लिमों ने हिस्सा लिया जिनके बैठने की व्यवस्था में  2.5 किलोमीटर लंबी कतार बन गई। सऊदी अरब की तरफ से इंडोनेशिया में मौजूद सऊदी दूतावास के धार्मिक मामलों के प्रतिनिधि अहमद अल हाजमी ने एमयूआरआई से प्रमाण पत्र को स्वीकार किया। इंडोनेशिया के दक्षिणी राज्य सुलावेसी के मकासर में आयोजित इफ्तार पार्टी में गवर्नर डैनी फोमेंटो, राज्य की राजनीतिक और इस्लामी हस्तियों के साथ ही इ्स्लामिक संघों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!