सिंगापुर ने रूस के खिलाफ प्रतिबंधों की घोषणा की

Edited By Tanuja,Updated: 05 Mar, 2022 05:45 PM

singapore announces sanctions against russia

सिंगापुर सरकार ने यूक्रेन पर हमला करने को लेकर रूस के खिलाफ प्रतिबंधों की घोषणा की है और वह दक्षिण पूर्व एशिया में ऐसा करने वाली ...

 इंटरनेशनल डेस्कः सिंगापुर सरकार ने यूक्रेन पर हमला करने को लेकर रूस के खिलाफ प्रतिबंधों की घोषणा की है और वह दक्षिण पूर्व एशिया में ऐसा करने वाली कुछ सरकारों में शामिल हो गई है। विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, ‘‘सभी देशों, चाहे वे बड़े हों या छोटे, की संप्रभुता, राजनीतिक स्वतंत्रता एवं क्षेत्रीय अखंडता का अवश्य ही सम्मान किया जाना चाहिए।''

 

इसमें कहा गया है कि इन प्रतिबंधों का लक्ष्य युद्ध छेड़ने या ‘साइबर आक्रमण' की रूस की क्षमता को कमजोर करना है। उधर,   हवाई की प्रतिनिधि सभा ने एक के मुकाबले 47 मतों से यूक्रेन पर रूस के हमले की निंदा एवं रूस पर अमेरिकी प्रतिबंधों का समर्थन करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया। 

 

इस बीच  यूक्रेन में अमेरिकी दूतावास ने परमाणु संयंत्र पर रूसी हमले को युद्ध अपराध करार दिया है। दूतावास ने बयान में कहा, ‘‘ परमाणु संयंत्र पर हमला करना युद्ध अपराध है। यूरोप के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का हमला आतंक के उनके शासन को एक कदम और आगे ले गयी है।'' यूक्रेन के राष्ट्रपति ने इसे ‘परमाणु आतंकवाद' करार दिया है। 


 यूक्रेन की सुरक्षा परिषद के प्रमुख ने रूस से बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों को युद्धक्षेत्र से सुरक्षित निकालने के लिए मानवीय गलियारा बनाने का आह्वान किया। परिषद के प्रमुख ओलेक्सीन डिनलोव ने शुक्रवार को कहा कि युद्ध में 840 से अधिक बच्चों की जान चली गई है।   

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!