जर्मनी में तूफान के चलते उठे तीन बवंडर, 40 से अधिक लोग घायल

Edited By Updated: 21 May, 2022 06:32 PM

storm generates three tornados in germany leaving dozens

जर्मनी में आए तूफान के चलते तीन बवंडर (टॉर्नेडो) पैदा हो गए हैं, जिसके चलते देश के एक पश्चिमी शहर में 40 से अधिक लोग घायल हुए हैं। देश की मौसम...

 बर्लिन: जर्मनी में आए तूफान के चलते तीन बवंडर (टॉर्नेडो) पैदा हो गए हैं, जिसके चलते देश के एक पश्चिमी शहर में 40 से अधिक लोग घायल हुए हैं। देश की मौसम सेवा ने शनिवार को यह जानकारी दी। मौसम विज्ञानियों ने शुक्रवार को पश्चिमी और मध्य जर्मनी में भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी थी जबकि पश्चिमी राज्य नॉर्थ राइन-वेस्टफेलिया में लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई थी।

PunjabKesari

बृहस्पतिवार को आए तूफान के चलते पहले ही यातायात बाधित हो गया था। इसके अलावा रेल पटरियों और सड़कों पर पेड़ उखड़कर गिर गए जबकि पश्चिमी जर्मनी में सैकड़ों तहखानों में पानी भर गया।  जर्मन मौसम सेवा ने नॉर्थ राइन-वेस्टफेलिया में तीन बवंडर खड़े होने की पुष्टि की है। इनमें से एक बवंडर पैडरबोर्न में, दूसरा लिपस्टाड में जबकि तीसरा होक्सटर शहर के तट पर पैदा हुआ है। पैडरबोर्न पुलिस ने बताया कि वहां 43 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 30 को अस्पतालों में ले जाया गया है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!