Earthquake : नहीं थम रहा वेनेजुएला में आए भीषण भूकंप में मरने वालों का सिलसिला, अब तक 1400 से अधिक लोगों की मौ'त, 3238 घायल

Edited By Updated: 28 Jun, 2026 12:23 AM

the death toll from the devastating venezuela earthquake continues

वेनेजुएला में गत बुधवार को आए विनाशकारी दो भूकंपों ने भारी तबाही मचाई है, जिसमें मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 1430 हो गया है। शनिवार को जारी आधिकारिक रिपोर्टों के अनुसार, इस आपदा में 3,238 लोग घायल हुए हैं और 3,142 लोग विस्थापित हो गए हैं।

कराकस: वेनेजुएला में गत बुधवार को आए विनाशकारी दो भूकंपों ने भारी तबाही मचाई है, जिसमें मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 1430 हो गया है। शनिवार को जारी आधिकारिक रिपोर्टों के अनुसार, इस आपदा में 3,238 लोग घायल हुए हैं और 3,142 लोग विस्थापित हो गए हैं। मलबे के नीचे दबे जीवित बचे लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन युद्ध स्तर पर जारी है।

सदी का सबसे शक्तिशाली भूकंप
संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, इस भूकंप से वेनेजुएला को लगभग 6.7 अरब डॉलर का सीधा आर्थिक नुकसान हुआ है। इस आपदा में दूसरा भूकंप 7.5 की तीव्रता का था, जिसे वेनेजुएला में पिछले 100 से अधिक वर्षों में आया सबसे शक्तिशाली भूकंप माना जा रहा है। इसके प्रभाव से राजधानी कराकस और आसपास के इलाकों में भारी तबाही हुई है।

मदद के लिए आगे आए कई देश
वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने बताया कि बचाव कार्यों में सहायता के लिए 1,600 विदेशी बचावकर्मी पहले ही पहुंच चुके हैं और 10 अन्य देशों के भी इस अभियान में शामिल होने की उम्मीद है। सबसे ज्यादा प्रभावित ला गुआरा क्षेत्र में सुरक्षा और राहत कार्यों के लिए 14,000 सैन्य और पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। विदेश मंत्रालय के अधिकारी ओलिवर ब्लैंको ने संकट की इस घड़ी में एकजुटता दिखाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का आभार व्यक्त किया है।

10,000 से ज्यादा मौतों की आशंका
राहत कार्यों के बीच अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने एक डरावनी चेतावनी जारी की है। एजेंसी का अनुमान है कि अंतिम मृतक संख्या 10,000 के पार जा सकती है, जो इसे लैटिन अमेरिका के इतिहास के सबसे घातक भूकंपों में से एक बना देगा। हजारों लोग बेघर हो चुके हैं और उनके पास रहने का कोई ठिकाना नहीं बचा है। स्थानीय प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अभी भी भूकंप के बाद के झटके (aftershocks) आने की संभावना बनी हुई है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!