होर्मुज जलडमरूमध्य अब कभी बंद नहीं होगा! डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा

Edited By Updated: 17 Apr, 2026 10:12 PM

the strait of hormuz will never be closed again

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा और व्यापार के संबंध में एक बहुत ही महत्वपूर्ण घोषणा की है। राष्ट्रपति ट्रंप के अनुसार ईरान इस बात पर सहमत हो गया है कि वह होर्मुज जलडमरूमध्य को अब कभी बंद नहीं करेगा।

नेशनल डेस्क : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा और व्यापार के संबंध में एक बहुत ही महत्वपूर्ण घोषणा की है। राष्ट्रपति ट्रंप के अनुसार ईरान इस बात पर सहमत हो गया है कि वह होर्मुज जलडमरूमध्य को अब कभी बंद नहीं करेगा।

ट्रंप ने यह स्पष्ट कर दिया कि इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग का उपयोग अब दुनिया के खिलाफ एक हथियार के रूप में नहीं किया जाएगा। इस समझौते को वैश्विक स्तर पर तेल आपूर्ति और समुद्री व्यापार मार्गों की सुरक्षा के लिए एक बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है। राष्ट्रपति के इस बयान ने विश्व राजनीति में एक नई चर्चा छेड़ दी है, क्योंकि यह मार्ग अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

आपको बता दें कि इससे पहले ईरान ने घोषणा की थी कि लेबनान में संघर्ष विराम के बाद, 'होरमुज़ जलडमरूमध्य' अब वाणिज्यिक जहाजों के लिए पूरी तरह से खोल दिया गया है। ईरानी विदेश मंत्री अराघची ने सूचित किया कि लेबनान में संघर्ष विराम को देखते हुए, सभी वाणिज्यिक जहाजों के आवागमन के लिए इस मार्ग को पूरी तरह से खोलने की घोषणा की गई है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि होरमुज़ जलडमरूमध्य को फिलहाल संघर्ष विराम की शेष अवधि के लिए खोला गया है।

49 दिनों के बाद प्रतिबंध हटा

यह उल्लेखनीय है कि 28 फरवरी, 2026 से होरमुज़ जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित थी। इसी दिन, अमेरिका और इज़राइल ने पहली बार कई ईरानी ठिकानों पर हमला किया था, जिसके बाद ईरान ने इस मार्ग को पूरी तरह से बंद कर दिया था। यदि 28 फरवरी से 17 अप्रैल तक के समय को देखा जाए, तो यह महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग लगभग 49 दिनों के बाद फिर से खोला गया है।

डोनाल्ड ट्रंप ने भी पुष्टि की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने लिखा कि ईरान ने सभी प्रकार के जहाजों के लिए होरमुज़ जलडमरूमध्य को पूरी तरह से खोलने की घोषणा की है। यह गौरतलब है कि अमेरिका ने होरमुज़ सहित अन्य ईरानी बंदरगाहों पर भी नाकेबंदी की घोषणा की थी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!