रूस से बढ़ी तनातनी,  यूक्रेन ने सीमाओं पर लगाया मार्शल लॉ

Edited By Tanuja,Updated: 27 Nov, 2018 11:40 AM

ukraine lawmakers approve martial law as tensions with russia

रूस द्वारा यूक्रेन के 3  नौसैनिक जहाजों पर कब्जे करने के बाद  बढे़ तनाव के चलते  यूक्रेन की संसद  में रूस की सीमा के साथ लगते इलाकों में 30 दिनों के लिए मार्शल लॉ लगाने का प्रस्ताव मंजूर कर दिया गया...

मॉस्कोः रूस द्वारा यूक्रेन के 3  नौसैनिक जहाजों पर कब्जे करने के बाद  बढे़ तनाव के चलते  यूक्रेन की संसद  में रूस की सीमा के साथ लगते इलाकों में 30 दिनों के लिए मार्शल लॉ लगाने का प्रस्ताव मंजूर कर दिया गया। इस प्रस्ताव के पक्ष में 276 वोट पड़े जब इसे मंजूरी मिलने के लिए न्यूनतम 226 वोटों की जरूरत थी।  यूक्रेन के राष्ट्रपति ने जोर देकर कहा कि मार्शल लॉ का मतलब युद्ध का ऐलान नहीं बल्कि यूक्रेन की सुरक्षा की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाना है। PunjabKesariबता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच फिर तनातनी की स्थिति बन गई है। रूस ने क्रीमिया के नजदीक यूक्रेन के तीन नौसैनिक जहाज जब्त कर लिए हैं। रूस का दावा है कि यूक्रेन के जहाज अवैध रूप से उसकी समुद्री सीमा में प्रवेश कर रहे थे। रूस ने बताया कि उसके सीमा सुरक्षा पोत ने क़़डी प्रतिक्रिया के साथ उन जहाजों को रोका। उन्हें रोकने के लिए गोलीबारी भी की गई। यूक्रेन के राष्ट्रपति पेट्रो पोरोशेंको ने घटना की आलोचना करते हुए कहा कि यह कोई दुर्घटना नहीं है। रूस ने जानबूझकर यूक्रेन के जहाजों पर हमला किया है। यूक्रेन के छह जवान इस गोलीबारी में घायल हो गए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर है।
PunjabKesari
इस घटना की यूक्रेन के सहयोगी पश्चिमी देशों ने भी आलोचना की है। योरपीय संघ ने कहा, 'हम उम्मीद करते हैं कि रूस कर्च स्ट्रेट ([जलमार्ग)] में स्वतंत्र आवाजाही सुनिश्चित करे। हम सभी से संयम बरतने और स्थिति को सामान्य करने की अपील करते हैं।' नाटो ने भी रूस से कहा है कि वह अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत अजोव सागर में यूक्रेन के बंदरगाहों तक पहुंच को बाधामुक्त करे।PunjabKesariयूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने रूस की कार्रवाई को अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन करार दिया है। यूक्रेन ने कहा कि उसने रूस को पहले से ही इस बारे में जानकारी दी थी कि अजोव सागर तक उसके जहाजों को जाने के लिए इस रास्ते से गुजरना है। वहीं, रूस का कहना है कि अपने पश्चिमी सहयोगियों के भड़कावे पर यूक्रेन ने रूस की सीमा का उल्लंघन करने का प्रयास किया है।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!