Edited By Parveen Kumar,Updated: 01 May, 2026 08:13 PM

अमेरिका के टेक्सास में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गयी। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 'हेज काउंटी' के जज रुबेन बेसेरा ने फेसबुक पर एक पोस्ट में लिखा कि यह दुर्घटना बृहस्पतिवार रात ऑस्टिन के...
नेशनल डेस्क : अमेरिका के टेक्सास में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गयी। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 'हेज काउंटी' के जज रुबेन बेसेरा ने फेसबुक पर एक पोस्ट में लिखा कि यह दुर्घटना बृहस्पतिवार रात ऑस्टिन के दक्षिण पश्चिम में लगभग 40 मील (64 किलोमीटर) दूर विम्बरली शहर में हुई।
'फेडरेशन एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन' (एफएए) ने बताया कि सेसना 421सी विमान रात करीब 11 बजकर 25 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उसमें पांच लोग सवार थे। लगभग 3,000 की आबादी वाला विम्बरली शहर, ब्लैंको नदी के किनारे स्थित एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। विम्बरली के मेयर जिम चिलेस ने बताया कि उन्हें दुर्घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है।