America Shooting: अमेरिका के अस्पताल में सरेआम गोलीबारी, हमलावर ने 2 लोगों को मारी गोली, 1 की मौत

Edited By Updated: 17 Jun, 2026 09:00 AM

one person killed in shooting at a us hospital

अमेरिका में आम नागरिकों और सार्वजनिक स्थानों पर गोलीबारी (Mass Shooting) की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला डेलावेयर राज्य के सबसे बड़े शहर विलमिंगटन से सामने आया है। यहां मंगलवार (16 जून 2026) की दोपहर एक सिरफिरे हमलावर ने विलमिंगटन...

America Shooting : अमेरिका में आम नागरिकों और सार्वजनिक स्थानों पर गोलीबारी (Mass Shooting) की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला डेलावेयर राज्य के सबसे बड़े शहर विलमिंगटन से सामने आया है। यहां मंगलवार (16 जून 2026) की दोपहर एक सिरफिरे हमलावर ने विलमिंगटन अस्पताल (Wilmington Hospital) के भीतर घुसकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। 

PunjabKesari

इस जानलेवा हमले में दो लोगों को गोली लगी जिनमें से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से पूरे अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने बताया कि हमलावर की तलाश जारी है। विलमिंगटन पुलिस प्रमुख विल्फ्रेडो कैम्पोस ने मंगलवार रात एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि विलमिंगटन अस्पताल में गोलीबारी की सूचना अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे मिली।

 

PunjabKesari

उन्होंने पीड़ितों की पहचान सार्वजनिक नहीं की और ना ही गोली लगने से घायल हुए व्यक्ति की हालत के बारे में कोई जानकारी दी। वहीं कैम्पोस ने बताया कि जांचकर्ता हमलावर की पहचान कर उसे पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं और यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह इमारत से कैसे बाहर निकला।

 

 

अस्पताल का संचालन करने वाली संस्था 'क्रिस्टियाना केयर' ने ईमेल के जरिए जारी बयान में कहा कि उसने अपने आपातकालीन विभाग से मरीजों को अन्यत्र भेजना शुरू कर दिया है और वह अपने मरीजों, देखभाल कर्मियों तथा आगंतुकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी उचित कदम उठा रही है। 

PunjabKesari

अमेरिका के अस्पतालों में हिंसा की घटनाएं एक गंभीर समस्या बनी हुई हैं। करीब 71,000 की आबादी वाला विलमिंगटन डेलावेयर का सबसे बड़ा शहर है और यह फिलाडेल्फिया से लगभग 40 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!