अस्पताल जाते महिला ने मोटरसाइकिल पर ही दिया बच्चे को जन्म; गर्भनाल से लटक गया नवजात, देखें shocking Video

Edited By Updated: 05 Aug, 2026 03:02 PM

woman in vietnam gave birth while being transported by motorcycle to hospital

वियतनाम में एक गर्भवती महिला के अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में बच्चे को जन्म देने का दावा सोशल मीडिया पर वायरल है। हालांकि 25 वर्षीय महिला, मोटरसाइकिल और गर्भनाल से जुड़े नवजात वाले इस खास मामले की स्वतंत्र पुष्टि नहीं मिली है। वियतनाम में...

Hanoi: वियतनाम से एक बेहद असामान्य प्रसव की कहानी सोशल मीडिया पर चर्चा में है। दावा किया जा रहा है कि एक 25 वर्षीय गर्भवती महिला अपने पति के साथ मोटरसाइकिल से अस्पताल जा रही थी, लेकिन रास्ते में ही उसने बच्चे को जन्म दे दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने कथित तौर पर पाया कि नवजात अभी भी गर्भनाल से मां से जुड़ा हुआ था।  सोशल मीडिया पर इस घटना के साथ तस्वीरें या वीडियो साझा किए जा jus हैं, लेकिन केवल वीडियो या पोस्ट के आधार पर घटना की जगह, तारीख, महिला की उम्र और चिकित्सकीय परिस्थितियों की पुष्टि नहीं हुई है।
 
   

वियतनाम में अस्पताल पहुंचने से पहले प्रसव की घटनाएं पहले भी विश्वसनीय मीडिया में रिपोर्ट हुई हैं। VnExpress International ने जून 2023 में एक 35 वर्षीय महिला की खबर प्रकाशित की थी, जिसने हंग येन से हनोई के अस्पताल जाते समय चलती टैक्सी में बच्ची को जन्म दिया था। अस्पताल पहुंचने तक बच्ची का जन्म पूरा हो चुका था। डॉक्टरों ने बताया था कि महिला पहले भी तीन बच्चों को जन्म दे चुकी थी, इसलिए उसका प्रसव तेजी से हुआ। मां और बच्ची दोनों को अस्पताल में उपचार मिला और बाद में उन्हें छुट्टी दे दी गई।
 

 इसके अलावा VietNamNet ने एक दाई के अनुभव का जिक्र करते हुए बताया था कि एक गर्भवती महिला अपने पति की मोटरसाइकिल पर अस्पताल जा रही थी और रास्ते में ही उसका प्रसव हो गया था। महिला ने बताया था कि प्रसव पीड़ा काफी बढ़ गई थी और बच्चा लगभग बाहर आने की स्थिति में था इसलिए रास्ते में ही प्रसव हो गया।
  

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!