पैंथर्स पार्टी के चेयमैन हर्ष देव सहित 20 कार्यकर्ता गिरफ्तार, जम्मू बंद के खिलाफ समर्थन जुटाने का आरोप

Edited By Updated: 06 Dec, 2019 05:30 PM

20 activists custody chairman harsh dev accused mobilizing jammu bandh

जम्मू में आज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पैंथर्स पार्टी के चेयमैन हर्ष देव सिंह सहित पार्टी के करीब 20 समर्थकों को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी पुलिस ने दी। दरअसल मोबाइल इंटनेट बंद के खिलाफ शुक्रवार 7 सिंतबर को जम्मू बंद की घोषणा की थी। जिसके...

जम्मू: जम्मू में आज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पैंथर्स पार्टी के चेयमैन हर्ष देव सिंह सहित पार्टी के करीब 20 समर्थकों को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी पुलिस ने दी। दरअसल मोबाइल इंटनेट बंद के खिलाफ शुक्रवार 7 सिंतबर को जम्मू बंद की घोषणा की थी। जिसके बाद वह बंद करवाने के लिए लोगों का समर्थन जुटाने के हेतु दुकानदारों व राहगीरों में इश्तहार बांट रहे थे। ऐसे में पुलिस ने उन्हें पक्का डांग क्षेत्र में गिरफ्तार कर लिया है।

PunjabKesari

जम्मू बंद कराने की घोषणा के बाद इस अभियान को सफल बनाने हेतु हर्ष अपने कार्यकर्ताओं के साथ कई दिनों से अभियान चलाए हुए थे। शुक्रवार को जब पार्टी के चेयरमैन अपने कार्यकर्ताओं के साथ पक्का डांग क्षेत्र में इश्तहार बांट रहे थे तो उस दौरान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद उन्हें पक्का डंगा पुलिस थाने चलने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि वह कानून के खिलाफ कुछ भी तो नहीं कह रहे हैं। वह तो सिर्फ अपनी आवाज को प्रशासन के कानों तक पहुंचाना चाहते हैं इसलिए सार्वजनिक ढंग से अपना विरोध जता रहे हैं। इसमें प्रशासन को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। बावजूद पुलिस उन्हें जबरन पकड़कर पुलिस थाने ले गई।

अभियान को चलाने से पूर्व हर्ष देव सिंह ने अपने संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि नेशनल पैंथर्स पार्टी को जम्मू बंद के लिए विभिन्न संगठनों ने अपना समर्थन दिया है। जिसमें व्यापारिक, ट्रांसपोर्ट, सामाजिक व अन्य संगठन शामिल है। उन्होंने कहा कि प्रशासन का यह दबाव जम्मू वासियों का आवाज को दबा नहीं सकता।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!