कर्नाटक में मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष 50-50 विधानसभा क्षेत्रों की यात्रा करेंगे

Edited By Updated: 19 Aug, 2022 09:59 AM

pti karnataka story

बेंगलुरु, 18 अगस्त (भाषा) कर्नाटक में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में कम से कम 150 सीटें जीतने के लक्ष्य के साथ भाजपा के तैयारी में जुटने के बीच मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और प्रदेश पार्टी अध्यक्ष नलिन कुमार कटील अगले महीने 50-50...

बेंगलुरु, 18 अगस्त (भाषा) कर्नाटक में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में कम से कम 150 सीटें जीतने के लक्ष्य के साथ भाजपा के तैयारी में जुटने के बीच मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और प्रदेश पार्टी अध्यक्ष नलिन कुमार कटील अगले महीने 50-50 निर्वाचन क्षेत्रों की यात्रा करेंगे।

पार्टी हुब्बली, मेंगलुरू, बेंगलुरु, डोड्डाबाल्लपुरा, शिवमोगा तथा कलयाना जैसे राज्य के विभिन्न हिस्सों में सात विशाल ‘जनोत्सव रैलियां’ करेगी। ये रैलियां सितंबर के पहले सप्ताह से अक्टूबर के मध्य तक आयोजित की जाएंगी। पहली रैली डोड्डाबाल्लपुरा में होगी।

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता एम जी महेश ने संवाददाताओं को बताया कि यहां पार्टी मुख्यालय में प्रदेश इकाई के पदाधिकारियों की एक बैठक में यह निर्णय लिया गया।
सूत्रों के अनुसार बोम्मई और कटील प्रतिदिन दो निर्वाचन क्षेत्रों में जायेंगे और उनमें वैसे विधानसभा क्षेत्र भी होंगे जिन्हें पिछली बार भाजपा ने जीता था। उनके अनुसार मुख्यमंत्री जिन क्षेत्रों में जायेंगे उनकी करीब करीब पहचान कर ली गयी है।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन क्षेत्रों की यात्रा के दौरान ये दोनों नेताओं के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक, जनसभाएं , धार्मिक स्थलों में जाने आदि के कार्यक्रम हैं।
महेश ने बताया कि इस बैठक में तय किया गया कि 10-11 सितंबर को यहां प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक होगी ।
कर्नाटक के पार्टी मामलों के प्रभारी भाजपा महासचिव अरूण सिंह ने पदाधिकारियों की बैठक का उद्घाटन किया जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा तथा राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी एल संतोष को पार्टी के संसदीय बोर्ड एवं केंद्रीय चुनाव समिति में शामिल किये जाने का स्वागत किया गया।
पार्टी पदाधिकारियों से महीने में कम से कम 15 दिन यात्रा करने का आह्वान करते हुए सिंह ने उनसे यह सुनिश्चित करने को कहा कि हर बूथ पर पार्टी को कम से कम 50 और वोट मिलें।
कटील ने नेताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों ने पार्टी के अंदरूनी विषयों पर सार्वजनिक रूप से कोई बयान नहीं देने को कहा।
संतोष ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ संवाद में बूथ स्तरीय गतिविधियों की समीक्षा की ।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!